Skip to content
Tuesday, 10 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

‘अपराधी को दंडित करना चाहिए,’ टीएमसी विधायक की गिरफ्तारी पर राहुल सिन्हा का बयान

‘अपराधी को दंडित करना चाहिए,’ टीएमसी विधायक की गिरफ्तारी पर राहुल सिन्हा का बयान

कोलकाता, 10 नवंबर . भाजपा नेता और सांसद राहुल सिन्हा ने कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से टीएमसी विधायक परेश राम दास की गिरफ्तारी के बाद कहा कि उनके खिलाफ पहले से ही बहुत सारे गंभीर आरोप दर्ज हैं. उन पर हत्या, घोटाले और महिला से दुष्कर्म जैसे आरोप हैं. इसीलिए उन्हें पहले ही गिरफ्तार कर लेना चाहिए था.

उन्होंने कहा कि जब वे Mumbai के रास्ते विदेश भागने की योजना बना रहे थे, उसी समय कोलकाता में उनकी गिरफ्तारी हुई, जो बिल्कुल सही है. उन्हें कानून के सामने पेश होना चाहिए. तृणमूल कांग्रेस का जो विधायक अपराधी है, उसे दंडित किया जाना चाहिए.

सांसद अभिषेक बनर्जी के आवास के बाहर उनके जन्मदिन के जश्न के दौरान हुई झड़प के संबंध में कोलकाता Police ने चार अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं और इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. इस पर भाजपा नेता राहुल सिन्हा ने कहा कि कुछ लोगों ने अभिषेक बनर्जी के जन्मदिन के नाम पर शराब पीकर हंगामा किया. दोनों गुटों में हाथापाई हुई, जो बाद में Police तक पहुंच गई. इसीलिए Police ने उन्हें गिरफ्तार किया और पूरे मामले की जांच कर रही है. जांच के लिए ही गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को मौके पर लाया गया है. जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा, उसे छोड़ा नहीं जाएगा. हमारी मांग है कि हर दोषी को सजा मिले.

दिल्ली Police ने संसद मार्ग थाना क्षेत्र से जुड़े एक पुराने मामले के सिलसिले में पूर्व Chief Minister ममता बनर्जी को कोलकाता स्थित उनके आवास पर नोटिस भेजा है. इसको लेकर राहुल सिन्हा ने कहा कि यह पुराना मामला होगा, तो नोटिस तो दिया ही जा सकता है. यह कानून की एक प्रक्रिया है. चाहे ममता बनर्जी हों या कोई और, कानून से कोई भी बच नहीं सकता. कानून की प्रक्रिया के तहत ही दिल्ली Police ने उनके घर पर नोटिस दिया है.

रायगंज में दुष्कर्म और हत्या के मामले के आरोपी के एनकाउंटर को लेकर उन्होंने कहा कि सीपीएम और तृणमूल कांग्रेस के राज में बलात्कारियों को खुली छूट मिली हुई थी. बलात्कारियों को शरण देने का काम ममता बनर्जी ने किया, लेकिन भाजपा Government बलात्कारियों को किसी भी तरह शरण नहीं देगी. जो बलात्कार करेगा, उसे दंडित होना ही होगा.

उन्होंने कहा कि जब वही बलात्कारी Police पर हमला करेगा, तो क्या Police सीना तानकर गोली खाएगी? इसलिए Police को मजबूरन गोली चलानी पड़ी और एनकाउंटर में आरोपी मारा गया.

पीएम मोदी के ‘दिमागी नक्सल’ वाले बयान पर राहुल गांधी द्वारा डिबेट की चुनौती दिए जाने पर राहुल सिन्हा ने कहा कि राहुल गांधी भाजपा के साथ डिबेट नहीं कर पाएंगे, वे हार जाएंगे. इसका कारण यह है कि उनके पास कोई तथ्य नहीं है और कोई सबूत भी नहीं है. वे बेबुनियाद बातें बोलकर माहौल बिगाड़ना चाहते हैं.

–

पीआईएम/एबीएम

Share