Skip to content
Tuesday, 10 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

49.60 करोड़ लोग देश में गरीबी से बाहर निकले, देशवासियों को बधाई : शिवराज सिंह चौहान

49.60 करोड़ लोग देश में गरीबी से बाहर निकले, देशवासियों को बधाई : शिवराज सिंह चौहान

New Delhi, 10 नवंबर . केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गरीबी से बाहर निकलने वाले 49.50 करोड़ लोगों को लेकर social media के माध्यम से अपने विचार साझा किए हैं. इसके लिए उन्होंने देशवासियों को बधाई दी है और Prime Minister Narendra Modi का अभिनंदन किया है.

Union Minister शिवराज सिंह चौहान ने social media पर वीडियो साझा कर कहा, “कई बार इतिहास की सबसे बड़ी घटनाएं बिना किसी शोर के घटित हो जाती हैं. 49 करोड़ 60 लाख यह केवल संख्या नहीं है. यह उस मां की कहानी है, जो अब अपने बच्चों से नहीं कहती कि आज थोड़ा कम खाना. यह उस पिता की कहानी है, जो अपने बच्चों के सपनों को ‘अगली बार देखेंगे’, यह कहकर नहीं तोड़ता.”

उन्होंने कहा, “यह उस बेटी की कहानी है, जो अपनी पहली कमाई मां के हाथ पर रखती है और गर्व से भर जाती है. 49 करोड़ 60 लाख लोग गरीबी रेखा के ऊपर India में निकले हैं. ये अक्टूबर 2026 की विश्व बैंक की रिपोर्ट कह रही है. एक बार ठहर कर फिर इस आंकड़े को देखिए. 49 करोड़ 60 लाख. अगर अमेरिका की पूरी आबादी देखी जाए तो लगभग 34 करोड़ है.”

उन्होंने कहा, “इंडोनेशिया की आबादी लगभग 28 करोड़ है, Pakistan की 25 करोड़, नाइजीरिया की 23 करोड़, ब्राजील की 21 करोड़ और बांग्लादेश की 17 करोड़. उससे भी बड़ी संख्या है 49 करोड़ 60 लाख. India में गरीबी से बाहर निकलने वालों की ये संख्या है. लेकिन 49 करोड़ 60 लाख केवल संख्या नहीं है. ये करोड़ों परिवारों की बदलती जिंदगी की कहानी है. ये उन घरों की कहानी है, जिनकी बुनियादी जरूरतें अब पूरी होने लगी हैं. बच्चों के सपनों को अब नए अवसर मिले और बेहतर भविष्य की उम्मीद पैदा हुई.”

उन्होंने कहा, “अक्सर हम विकास को एक्सप्रेसवे, ऊंची इमारतों, रिकॉर्ड ग्रोथ रेट और बढ़ते उद्योगों में देखते हैं, लेकिन विकास का सबसे संवेदनशील और मानवीय चेहरा तब दिखाई देता है, जब किसी भूखे के घर भोजन आए. अभाव का स्थान अवसर ले और बेहतर भविष्य की उम्मीद पैदा हो सकती है. हो सकता है ऐसी उपलब्धियों पर ज्यादा चर्चा ना हो. लेकिन इनका प्रभाव किसी एक दिन, एक आयोजन या एक सुर्खी तक सीमित नहीं रहता. इसका असर पीढ़ियों तक दिखाई देता है.”

उन्होंने कहा, “किसी देश की असली सफलता सिर्फ यह नहीं है कि उसने कितनी ऊंचाई हासिल की. बल्कि यह भी है कि कितने लोगों को पीछे छूटने से बचाया और कितने लोगों को आगे बढ़ाने में सफलता प्राप्त की. 49 करोड़ 60 लाख लोगों की यह कहानी सिर्फ गरीबी से बाहर निकलने की कहानी नहीं है. यह करोड़ों घरों में ऊंची उम्मीद, आत्मविश्वास, सम्मान और आत्मनिर्भरता की कहानी है. देशवासियों को बधाई, Prime Minister जी का अभिनंदन.”

–

एसडी/एबीएम

Share