Skip to content
Wednesday, 11 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
कानून,राष्ट्रीय

48 घंटे से ज्यादा हिरासत में रहने पर सरकारी कर्मचारी माना जाएगा निलंबित, Supreme Court का फैसला

48 घंटे से ज्यादा हिरासत में रहने पर Governmentी कर्मचारी माना जाएगा निलंबित, Supreme Court का फैसला

New Delhi, 10 नवंबर . Supreme Court ने अपने एक फैसले में कहा है कि यदि किसी Governmentी कर्मचारी को गिरफ्तार किया जाता है और वह लगातार 48 घंटे से अधिक समय तक न्यायिक हिरासत में रहता है, तो उसे नियमों के अनुसार निलंबित माना जाएगा. इसके लिए विभाग को अलग से निलंबन आदेश जारी करने की आवश्यकता नहीं है.

Supreme Court ने बिहार के एक Governmentी अस्पताल के मैनेजर की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए यह टिप्पणी की. कोर्ट ने इस बात पर भी हैरानी जताई कि रिश्वत के मामले में आरोपी होने और निलंबन के बावजूद उस कर्मचारी को उसी अस्पताल में उसी पद पर दोबारा नियुक्त कर दिया गया था.

मामला बिहार के समस्तीपुर स्थित सदर अस्पताल के एक मैनेजर की जमानत याचिका से जुड़ा था. मैनेजर पर आरोप था कि उसने एक शिकायतकर्ता की 36,421 रुपये की मजदूरी का भुगतान पास करने के लिए 4,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी. मैनेजर के खिलाफ प्रीवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट की धारा 7(बी) के तहत मामला दर्ज किया गया और Police ने उसे गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद वह लगभग 15 दिनों तक न्यायिक हिरासत में रहा. बाद में सेशन कोर्ट ने उसे जमानत दे दी.

इसके बाद शिकायतकर्ता ने सेशन कोर्ट द्वारा दी गई जमानत को Patna हाईकोर्ट में चुनौती दी. Patna हाईकोर्ट ने सेशन कोर्ट की जमानत रद्द कर दी और आरोपी को दोबारा जेल भेजने का आदेश दिया. इस आदेश के खिलाफ आरोपी ने Supreme Court में अपील की.

Supreme Court ने Patna हाईकोर्ट के जमानत रद्द करने वाले आदेश को निरस्त कर दिया, जिससे आरोपी की जमानत बहाल हो गई. हालांकि, Supreme Court ने कहा कि गिरफ्तारी के बाद 48 घंटे से अधिक समय तक अगर कोई Governmentी कर्मचारी न्यायिक हिरासत में रहता है, तो उसे नियमानुसार स्वतः निलंबित माना जाएगा. इस मामले में आरोपी लगभग 15 दिनों तक न्यायिक हिरासत में रहा था, इसलिए वह इसके दायरे में आता है.

बिहार Government के वकील ने कोर्ट को बताया कि आरोपी को पहले निलंबित किया गया था. हालांकि, बाद में उसका निलंबन रद्द कर दिया गया. इसके बाद उसे उसी सदर अस्पताल में फिर से मैनेजर के पद पर नियुक्त कर दिया गया. इस पर Supreme Court ने हैरानी और नाराजगी जताई. कोर्ट ने कहा कि राज्य Government को इस मामले को जल्द से जल्द देखना चाहिए और उचित कार्रवाई करनी चाहिए.

–

ओपी/एएस

Share