
New Delhi, 25 सितंबर . अनंत चतुर्दशी व गणेश विसर्जन के पावन अवसर पर Union Minister नितिन गडकरी और उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ सहित कई नेताओं ने बधाई व शुभकामनाएं दी हैं.
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “श्री गणेश जी की कृपा सभी पर सदैव बनी रहें. गणपती बाप्पा मोरया पुढच्या वर्षी लवकर या….”
उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने social media पोस्ट में लिखा, “भगवान श्रीहरि विष्णु के ‘अनन्त’ स्वरूप की आराधना के पुण्य पर्व अनंत चतुर्दशी की सभी श्रद्धालुओं एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं. यह पर्व हमें धर्म, सत्य, संयम एवं लोकमंगल के आदर्शों का अनुसरण करने की प्रेरणा देता है. सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं आरोग्यता का वास हो, भगवान विष्णु से यही प्रार्थना है.”
सीएम योगी ने एक और पोस्ट में लिखा, “मंगलमूर्ति, प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर सभी श्रद्धालुओं एवं प्रदेश वासियों के मंगल की कामना है. भगवान विघ्नहर्ता सभी के जीवन से विघ्न-बाधाओं को दूर कर सुख, समृद्धि एवं सौभाग्य का आशीर्वाद प्रदान करें.”
बिहार के Chief Minister सम्राट चौधरी ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “अनंत सूत्र के पावन पर्व अनंत चतुर्दशी की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं. भगवान श्री विष्णु एवं प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्य का वास हो. यह पावन पर्व सभी के जीवन में मंगल और नई ऊर्जा लेकर आए.”
Madhya Pradesh के Chief Minister डॉ. मोहन यादव ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “जबलपुर के श्री सिद्ध गणेश मंदिर में विराजमान प्रथम पूज्य श्री गणेश जी महाराज की असीम कृपा से समस्त प्रदेशवासियों के जीवन से सभी विघ्न-बाधाएँ दूर हों तथा सुख, शांति, समृद्धि एवं मंगल का वास हो, यही करबद्ध प्रार्थना है.”
Rajasthan के Chief Minister भजनलाल शर्मा ने social media पोस्ट में लिखा, “समस्त प्रदेशवासियों को अनंत चतुर्दशी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं! भगवान श्री विष्णु जी से प्रार्थना है कि यह मंगल पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार करे तथा प्रदेश में खुशहाली और सौहार्द के नए आयाम स्थापित हों.”
उत्तर प्रदेश के उपChief Minister केशव मौर्य ने social media पोस्ट में लिखा, “आप सभी को अनंत चतुर्दशी एवं गणेश विसर्जन के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश जी की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संचार हो, यही प्रार्थना है.”
बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “गणपति बप्पा मोरया! मंगलमूर्ति मोरया! अनंत चतुर्दशी के पावन अवसर पर विघ्नहर्ता, मंगलकर्ता भगवान श्री गणेश जी को भक्तिभाव से विदाई. भगवान श्री गणेश जी से प्रार्थना है कि वे सभी विघ्नों का हरण कर प्रत्येक घर-परिवार को सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्य का आशीर्वाद प्रदान करें. हे गणनायक! अपनी कृपा से सबका जीवन मंगलमय करें और अगले वर्ष पुनः पधारें.
–
एसडी/एएस