
New Delhi, 25 सितंबर . महान वैज्ञानिक, इसरो के पूर्व अध्यक्ष एवं पद्म विभूषण से सम्मानित प्रो. सतीश धवन की जयंती के अवसर पर Union Minister नितिन गडकरी समेत कई नेताओं ने उनको नमन किया है.
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की ओर से social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा गया, “महान भारतीय रॉकेट वैज्ञानिक, ‘इसरो’ के भूतपूर्व अध्यक्ष प्रो. सतीश धवन की जयंती पर उन्हें विनम्र अभिवादन. विज्ञान के क्षेत्र में देश के प्रति उनका योगदान अमूल्य है.”
केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री व बिजली मंत्री मनोहर लाल ने social media पर लिखा, “भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम को नई दिशा देने वाले महान वैज्ञानिक एवं इसरो के पूर्व अध्यक्ष, ‘पद्म विभूषण’ प्रो. सतीश धवन की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन अर्पित करता हूं. भारतीय विज्ञान और अंतरिक्ष अनुसंधान में प्रो.धवन का योगदान अतुलनीय है. उनके दूरदर्शी नेतृत्व में India ने कई महत्वपूर्ण मील के पत्थर हासिल किए. आपका दूरदर्शी नेतृत्व, अद्भुत शोध और अथक परिश्रम आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणापुंज रहेंगे.”
Rajasthan के Chief Minister भजनलाल शर्मा ने social media पोस्ट में लिखा, “विख्यात अंतरिक्ष वैज्ञानिक, दूरदर्शी शोधकर्ता एवं India के अंतरिक्ष कार्यक्रम के शिल्पकार, पद्म विभूषण से सम्मानित प्रो. सतीश धवन की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन! उन्होंने अपने अद्वितीय नेतृत्व और अतुलनीय योगदान से भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान को नई दिशा और ऊंचाइयां प्रदान कीं. विज्ञान और अनुसंधान के प्रति उनका समर्पण तथा राष्ट्रनिर्माण की उनकी वैज्ञानिक दृष्टि सदैव प्रेरणादायी रहेगी.”
Madhya Pradesh के Chief Minister डॉ. मोहन यादव ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “सुप्रसिद्ध भारतीय रॉकेट वैज्ञानिक एवं इसरो के पूर्व अध्यक्ष, पद्म विभूषण प्रो. सतीश धवन की जयंती पर सादर नमन करता हूं. India के अंतरिक्ष कार्यक्रम को नई दिशा और ऊंचाइयों तक ले जाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा. विज्ञान के क्षेत्र में उनकी उपलब्धियां सदैव प्रेरणादायी रहेंगी.”
उत्तर प्रदेश के उपChief Minister केशव मौर्य ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रख्यात एयरोस्पेस वैज्ञानिक प्रोफेसर सतीश धवन की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन! प्रो. सतीश धवन ने अपने दूरदर्शी नेतृत्व, वैज्ञानिक प्रतिभा और समर्पण से India के अंतरिक्ष कार्यक्रम को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. उनका योगदान India की अंतरिक्ष यात्रा में सदैव स्मरणीय रहेगा.”
भाजपा की राज्यसभा सांसद मेधा कुलकर्णी की ओर से social media पोस्ट में लिखा गया, “India के अंतरिक्ष अनुसंधान के आधारस्तंभ, इसरो के पूर्व अध्यक्ष, पद्म भूषण एवं पद्म विभूषण से सम्मानित महान वैज्ञानिक प्रो. सतीश धवन की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन! प्रो. धवन के दूरदर्शी नेतृत्व, उत्कृष्ट शोध और अटूट समर्पण ने India को वैश्विक अंतरिक्ष पटल पर विशिष्ट पहचान दिलाई. देश की वैज्ञानिक उन्नति और स्वदेशी अंतरिक्ष क्षमताओं को सुदृढ़ करने में उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा. उनका प्रेरणादायी जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक प्रकाश-स्तंभ बना रहेगा.”
–
एसडी/एएस