Skip to content
Sunday, 25 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
व्यापार

अदाणी एयरपोर्ट्स और इंडिगो ने नवी मुंबई एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के विस्तार किया ऐलान, बढ़ेगी कनेक्टिविटी

अदाणी एयरपोर्ट्स और इंडिगो ने नवी Mumbai  एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के विस्तार किया ऐलान, बढ़ेगी कनेक्टिविटी

Mumbai , 25 अक्टूबर . इंडिगो और अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (एएएचएल) ने Sunday को नवी Mumbai इंटरनेशनल एयरपोर्ट (एनएमआईए) पर चरणबद्ध तरीके से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के विस्तार का ऐलान किया. इसके तहत इंडिगो फरवरी 2027 से तेजी से एनएमआईए पर अंतरराष्ट्रीय उड़ानें बढ़ाएंगी.

एनएमआईए पर अपने परिचालन विस्तार के तहत , इंडिगो धीरे-धीरे छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट (सीएसएमआईए) से प्रतिदिन उड़ाने वाली 12 अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को एनएमआईए में स्थानांतरित करेगी. इसमें सीएसएमआईए से बहरीन, रियाद, दम्मम, जेद्दा, मदीना, कुवैत, रास अल खैमाह, फुजैराह, मस्कट, ढाका और जकार्ता के लिए संचालित होने वाली सभी मौजूदा उड़ानें शामिल हैं.

इसके अलावा, काठमांडू के लिए एक अतिरिक्त दैनिक सेवा भी शुरू की जाएगी, जिससे फरवरी और जुलाई 2027 के बीच एनएमआईए से इंडिगो के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क में कुल 12 गंतव्य शामिल हो जाएंगे.

इंडिगो अपनी जरूरी घरेलू कनेक्टिविटी को भी सीएसएमआईए से एनएमआईए में स्थानांतरित करेगा, ताकि सीएसएमआईए से एनएमआईए तक की इन अंतरराष्ट्रीय सेवाओं को सपोर्ट मिल सके और ग्राहकों को आगे की यात्रा के लिए निर्बाध कनेक्शन मिल सकें. इंडिगो के साथ मिलकर, एएएचएल ने एनएमआईए में जरूरी बुनियादी ढांचा तैयार करने पर काम किया है, ताकि वहां इंडिगो की अंतरराष्ट्रीय और घरेलू सेवाओं के बीच यात्रियों को एक सुगम और कुशल ट्रांसफर अनुभव मिल सके. यह इंडिगो की उस विस्तार रणनीति का अगला कदम है, जिसका लक्ष्य एनएमआईए को एक दीर्घकालिक अंतरराष्ट्रीय हब के रूप में विकसित करना है.

सीएसएमआईए में क्षमता में होने वाला यह बदलाव दो अन्य संयुक्त उद्देश्यों को पूरा करने में भी मदद करेगा. पहला, इससे 2027 में इंडिगो के अंतरराष्ट्रीय विस्तार के लिए जगह बनेगी. इससे इंडिगो अपने ए320/321 और ए321एक्सएलआर विमानों के बढ़ते बेड़े का इस्तेमाल करके एशिया, अफ्रीका और यूरोप में नई सेवाएं शुरू कर सकेगी. दूसरा, घरेलू परिचालन में होने वाला यह बदलाव, 2030 तक सीएसएमआईए टी1 के पुनर्विकास के लिए जरूरी क्षमता कटौती में इंडिगो के हिस्से को पूरा करने में भी मदद करेगा. इंडिगो और एएएचएल मिलकर काम करना जारी रखेंगे, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सीएसएमआईए टी1 के पुनर्विकास के लिए इंडिगो की सेवाओं में जो भी बदलाव करने पड़ें, उन्हें सीएसएमआईए टी2 में समायोजित किया जा सके.

एएएचएल ने कहा कि यह चरणबद्ध बदलाव Mumbai की डुअल एयरपोर्ट सिस्टम में क्षमता के पारदर्शी, निष्पक्ष और आनुपातिक पुनर्संतुलन में मदद करने के लिए है, जिसमें सीएसएमआईए में प्रत्येक एयरलाइन की मौजूदगी को ध्यान में रखा गया है. यह संतुलित दृष्टिकोण सभी एयरलाइनों के लिए एक व्यवस्थित बदलाव सुनिश्चित करेगा, परिचालन में आने वाली रुकावटों को कम करेगा, और एयरलाइनों तथा यात्रियों को बेहतर योजना बनाने में मदद देगा. ऐसा तब होगा जब एनएमआईए अपनी क्षमता बढ़ाएगा और सीएसएमआईए अपने पुनर्विकास का काम आगे बढ़ाएगा.

प्रोजेक्ट के अंतिम समन्वय पूरे होने और जरूरी परिचालन मंजूरियां मिल जाने के बाद, इंडिगो एनएमआईए में सेवाओं के स्थानांतरण और सीएसएमआईए में नई सेवाएं शुरू करने की अंतिम तारीखों की घोषणा करेगा.

यह चरणबद्ध बदलाव एनएमआईए से कनेक्टिविटी को काफी बढ़ाएगा और सीएसएमआईए से अंतरराष्ट्रीय पहुंच का और विस्तार करेगा. इससे Mumbai महानगर क्षेत्र (Mumbai मेट्रोपॉलिटन रीजन) के यात्रियों को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्रा के व्यापक विकल्पों के लिए, दोनों हवाईअड्डों (ट्विन-एयरपोर्ट) तक बेहतर पहुंच मिल सकेगी.

–

एबीएस

Share