लिकटेंस्टीन प्रिंस का चार दिवसीय भारत दौरा: पीएम मोदी से कल करेंगे मुलाकात, द्विपक्षीय वार्ता पर रहेगी नजर

New Delhi, 25 अक्टूबर . लिकटेंस्टीन के हेरिडिटरी प्रिंस एलोइस और हेरिडिटरी प्रिंसेस सोफी 25 से 28 अक्टूबर तक India की राजकीय यात्रा पर Sunday देर रात India पहुंचेंगे. इस साल ये उनकी दूसरी India यात्रा है. विदेश मंत्रालय (एमईए) ने उनका शेड्यूल जारी किया है. तय कार्यक्रम के मुताबिक, इस दौरान प्रिंस एलोइस Prime Minister Narendra Modi, विदेश मंत्री एस. जयशंकर और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण समेत कई वरिष्ठ भारतीय नेताओं से मुलाकात करेंगे.
प्रिंस एलोइस Sunday रात Mumbai पहुंचेंगे. Monday , 26 अक्टूबर को वह वडोदरा जाएंगे और वहां से दिल्ली के लिए रवाना होंगे. वह Monday शाम दिल्ली के पालम वायुसेना स्टेशन पहुंचेंगे.
Tuesday , 27 अक्टूबर को President भवन में उनके सम्मान में औपचारिक स्वागत समारोह आयोजित किया जाएगा. इसके बाद वह विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से मुलाकात करेंगे और राजघाट जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. इसी दिन हैदराबाद हाउस में Prime Minister Narendra Modi के साथ उनकी बैठक निर्धारित है.
India दौरे के दौरान प्रिंस एलोइस वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयंत चौधरी से भी मुलाकात करेंगे. Tuesday शाम को President भवन में President से उनकी भेंट का कार्यक्रम है.
प्रिंस एलोइस और प्रिंसेस सोफी 28 अक्टूबर को India से स्वदेश के लिए रवाना होंगे.
यह यात्रा India और लिकटेंस्टीन के द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने के लिहाज से महत्वपूर्ण है. यूरोप के छोटे लेकिन आर्थिक रूप से विकसित देशों में शामिल लिकटेंस्टीन उद्योग, विनिर्माण और वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में अपनी पहचान रखता है. India के साथ उसकी बातचीत आर्थिक सहयोग और आपसी संबंधों को मजबूत करने के अवसर प्रदान कर सकती है.
India के विदेश मंत्रालय (एमईए) ने Saturday को भी एक बयान जारी कर उनके आने की आधिकारिक जानकारी दी थी. बताया कि 2026 में प्रिंस एलोइस का ये दूसरा India दौरा है. इससे पहले, वे फरवरी 2026 में ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ में शामिल होने के लिए New Delhi आए थे. हालांकि 2010 और 2018 में भी वो India का दौरा कर चुके हैं. लिकटेंस्टीन यूरोप का छोटा लेकिन एक समृद्ध देश माना जाता है. यह स्विट्जरलैंड (पश्चिम और दक्षिण) और ऑस्ट्रिया (पूर्व) के मध्य बसा है.
–
केआर/


