
New Delhi, 10 सितंबर . राजधानी में होने वाले ब्रिक्स समिट को लेकर फैली अटकलों के बीच दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी जारी की है. डीएमआरसी ने साफ किया है कि मेट्रो सेवा सामान्य रूप से जारी रहेगी.
डीएमआरसी ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, “सेवा से जुड़ी जानकारी यात्रियों को सूचित की जाती है कि अगले आदेश तक सभी मेट्रो स्टेशन खुले रहेंगे. जब तक कोई विशेष घोषणा न की जाए, तब तक कामकाज सामान्य रूप से चलता रहेगा. यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे आगे की जानकारी के लिए डीएमआरसी की वेबसाइट, social media प्लेटफॉर्म या ‘दिल्ली मेट्रो सारथी’ ऐप देखते रहें. यह जानकारी इस मामले पर कई सवाल मिलने के बाद जारी की जा रही है.”
दरअसल, ब्रिक्स समिट के दौरान सुरक्षा और ट्रैफिक पाबंदियों को लेकर लोगों में भ्रम था कि क्या मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे? इसे लेकर डीएमआरसी को यह स्पष्टीकरण देना पड़ा.
इससे पहले डीएमआरसी ने एक अन्य एडवाइजरी में बताया था कि Supreme Court मेट्रो स्टेशन पर स्थित दिल्ली मेट्रो म्यूजियम ब्रिक्स समिट के दौरान बंद रहेगा.
डीएमआरसी ने कहा, “Supreme Court मेट्रो स्टेशन पर स्थित दिल्ली मेट्रो म्यूजियम 11 से 13 सितंबर, 2026 (Friday से Sunday) तक बंद रहेगा. हम 15 सितंबर, 2026 (Tuesday ) को आप सभी का स्वागत करने के लिए वापस आएंगे, क्योंकि 14 सितंबर (Monday ) को म्यूजियम की साप्ताहिक छुट्टी होती है.”
वहीं, दिल्ली ट्रैफिक Police ने भी ब्रिक्स समिट को देखते हुए एडवाइजरी जारी की है. Police ने जनता को अदालतों में कामकाज और मामलों की तारीखों में बदलाव के बारे में जानकारी दी है, खासकर India मंडपम में ब्रिक्स समिट स्थल के पास स्थित अदालतों के लिए.
ट्रैफिक Police के अनुसार, 12 सितंबर को होने वाली नेशनल लोक अदालत अब 10 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी. निचली अदालतों में 11 और 12 सितंबर को छुट्टी रहेगी, इसलिए इन दो तारीखों पर सूचीबद्ध मामले अब 14 सितंबर को सुने जाएंगे.
–
एससीएच/डीकेपी