Skip to content
Saturday, 28 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

‘अगर हम इतने कमजोर हैं तो गठबंधन की इतनी आतुरता क्यों’, इमरान मसूद का सपा पर हमला

‘अगर हम इतने कमजोर हैं तो गठबंधन की इतनी आतुरता क्यों’, इमरान मसूद का सपा पर हमला

New Delhi, 27 नवंबर . उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर कांग्रेस और Samajwadi Party के बीच सीट बंटवारे पर खींचतान जारी है. इस बीच कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने एक बार फिर Samajwadi Party पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि उन्हें जानबूझकर गठबंधन विरोधी और विलेन साबित करने की कोशिश की जा रही है. हालांकि वे अपनी पार्टी के हित के लिए लड़ रहे हैं और आखिरी दम तक लड़ते रहेंगे.

इमरान मसूद ने से बातचीत में कहा कि उनके और Samajwadi Party के बीच कोई तल्खी नहीं है लेकिन दिक्कत यह है कि उन्हें विलेन बना दिया गया है. चारों तरफ उनके खिलाफ यह चर्चा चलाई जा रही है कि वे गठबंधन विरोधी हैं. उन्होंने कहा कि अगर वे सपा की हर बात को आंख बंद करके मान लें, तो वे बहुत अच्छे हो जाएंगे. अगर वे 26 सीटों की सूची को स्वीकार कर लें, तो वे बहुत अच्छे हो जाएंगे लेकिन सवाल यह है कि क्या इस तरह से गठबंधन चल सकता है.

इमरान मसूद ने 26 सीटों की सूची पर सवाल उठाते हुए कहा कि उस सूची में ऐसी सीटें हैं, जहां पार्टी 80 हजार वोटों से हारी हुई है. तीन सीटें तो ऐसी हैं, जहां हार का अंतर एक लाख वोट से भी ज्यादा है. उन्होंने पूछा कि ऐसी हारी हुई सीटों को लेकर वे क्यों लड़ें और फिर बाद में उनसे ही कहा जाए कि उनका स्ट्राइक रेट खराब है.

उन्होंने कहा कि वे क्वालिटी और क्वांटिटी, दोनों पर बात करने को तैयार हैं. अगर सीटों की संख्या बढ़ानी है, तो बढ़ाई जाए लेकिन क्वालिटी वाली सीटें भी तो दी जाएं. जीत का सर्टिफिकेट और विनेबिलिटी सिर्फ Samajwadi Party के पास ही है, तो फिर कांग्रेस की आवश्यकता कहां रह जाती है. अगर कांग्रेस इतनी ही कमजोर है और उसके पास कुछ भी नहीं है, तो फिर Samajwadi Party गठबंधन करने के लिए इतनी आतुरता क्यों दिखा रही है.

उन्होंने कहा कि अगर वे अपनी पार्टी को सरेंडर कर दें और कुर्बान कर दें, तो वे अच्छे हो जाएंगे लेकिन यह नहीं हो सकता. कम से कम वे तो ऐसा नहीं करेंगे. उन्होंने कहा कि वे अपनी बात कह सकते हैं और आखिरी दम तक कहेंगे क्योंकि वे अपनी पार्टी के हित के लिए लड़ रहे हैं. अगर ईमानदारी के साथ Government बनानी है, तो कांग्रेस को भी स्पेस देना पड़ेगा. गठबंधन का मतलब सिर्फ एकतरफा त्याग नहीं होता.

इमरान मसूद ने 2022 के विधानसभा चुनाव का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि 2022 में भी Samajwadi Party ने यही काम किया था. उन्होंने कहा कि वे वही निर्णय करेंगे, जो पार्टी कहेगी लेकिन उनका विरोध जारी रहेगा.

उन्होंने कहा कि सपा द्वारा भाजपा के बजाय कल से कांग्रेस पर ही निशाना साधा जा रहा है. कोई कह रहा है कि नेता प्रतिपक्ष उनकी वजह से बना तो कोई कुछ और कह रहा है. उन्होंने कहा कि कितनी हल्की बातें हो रही हैं. उन्होंने नेतृत्व के बारे में कभी एक शब्द भी नहीं बोला. वे सिर्फ अपने लिए बोल रहे हैं, सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोल रहे हैं. उन्हें किसी से कुछ नहीं चाहिए बल्कि अपनी पार्टी से ही चाहिए. वे अपनी पार्टी के लिए बोल रहे हैं और अपनी पार्टी के लिए लड़ रहे हैं.

उन्होंने कहा कि 2017 के चुनाव से कम सीटें मिलने पर किसी भी सूरत में गठबंधन का कोई औचित्य नहीं है. अगर विनेबिलिटी की गारंटी सपा के पास है, तो वह उनकी बात है लेकिन कांग्रेस के पास विनेबिलिटी की गारंटी भले ही न हो, लेकिन इतनी गारंटी जरूर है कि जहां वे खड़े होंगे, वहां से दस कर ही देंगे. एक के आगे शून्य लगाओगे तो दस होगा, दस के आगे शून्य लगाओगे तो सौ हो जाएगा और सौ के आगे लगाओगे तो हजार हो जाएगा.

गठबंधन की बातचीत को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि यह उनका विषय नहीं है. उन्होंने कहा कि कल कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उन्हें जो कहा है, उससे बड़ी गर्व की बात उनके लिए नहीं हो सकती. उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष इस बात को स्वीकार कर रहे हैं कि वे किस तरह से बात रख रहे हैं और किस तरह से काम कर रहे हैं. इसेक बाद भी उनके ऊपर भी नैरेटिव बनाने का प्रयास हो रहा है. उन्होंने कहा कि उन्हें विलेन साबित करने का प्रयास न किया जाए. वे विलेन नहीं हैं, वे अपनी पार्टी के लिए लड़ रहे हैं और अपनी पार्टी के लिए लड़ते रहेंगे.

–

पीआईएम/पीएम

Share