अखिलेश दिन में ही देख रहे हैं सपने, जनता सपा की करतूतें नहीं भूली : ब्रजेश पाठक

अयोध्या, 4 अक्टूबर . उत्तर प्रदेश के उपChief Minister ब्रजेश पाठक ने Sunday को अयोध्या पहुंचकर Samajwadi Party और उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि सपा ने अपने शासनकाल में प्रदेश में गुंडागर्दी और माफिया संस्कृति को बढ़ावा दिया और कारसेवकों पर गोली चलाने की घटना को अयोध्या के लोग आज भी नहीं भूले हैं.

उन्होंने कहा कि Samajwadi Party के मुखिया दिन में ही सपने देख रहे हैं और प्रदेश की जनता उन्हें कभी स्वीकार नहीं करेगी. अयोध्या में अखिलेश यादव के प्रस्तावित दौरे और रामकथा में शामिल होने से जुड़े सवाल पर ब्रजेश पाठक ने कहा कि वह अपने व्यक्तिगत एजेंडे के तहत अयोध्या आ रहे हैं. उन्होंने सवाल किया कि रामकथा और भगवान राम तथा हनुमान जी से उनका क्या सरोकार है. उन्होंने आरोप लगाया कि Samajwadi Party और कांग्रेस सनातन संस्कृति के खिलाफ रही हैं और चुनाव के समय वोट पाने के लिए अलग-अलग चोला ओढ़ सकती हैं, लेकिन जनता उनकी सच्चाई अच्छी तरह समझती है.

उपChief Minister ने कहा कि रामलला की धरती और आराध्य भगवान बजरंगबली की धरती अयोध्या में वह सबके कल्याण और प्रदेश की प्रगति की कामना करने आए हैं. उन्होंने कहा कि राम मंदिर के निर्माण में Samajwadi Party और कांग्रेस जितने रोड़े अटका सकती थीं, उन्होंने अटकाने की कोशिश की, लेकिन सनातन संस्कृति की पताका झुकने वाली नहीं है. अयोध्या में प्रभु रामलला का भव्य मंदिर आज दुनिया के सामने अपनी सुंदरता बिखेर रहा है. सनातन संस्कृति आज चरमोत्कर्ष पर है और Samajwadi Party या ‘इंडिया’ गठबंधन के लोग इसे कभी स्वीकार नहीं कर सकते.

आगामी दीपोत्सव को लेकर उन्होंने कहा कि इस बार अयोध्या का दीपोत्सव पिछले वर्ष से भी अधिक भव्य होगा. ऐसा वातावरण तैयार किया जाएगा कि लोगों को महसूस हो कि स्वयं प्रभु श्रीराम अयोध्या धाम पधार रहे हैं. सपा पर हमला जारी रखते हुए ब्रजेश पाठक ने कहा कि Samajwadi Party को प्रदेश की जनता ने चार बार Government बनाने का अवसर दिया, लेकिन उसके शासनकाल की गुंडागर्दी और ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ जैसी व्यवस्था को लोग आज भी नहीं भूले हैं. उस समय बहू-बेटियों का घर से निकलना मुश्किल था. अयोध्या के लोग यह भी नहीं भूले हैं कि Samajwadi Party के शासनकाल में कारसेवकों पर गोली चलाकर मां सरयू के जल को खून से रंगने का काम किया गया था.

उन्होंने Samajwadi Party पर निषाद समाज के अपमान का भी आरोप लगाया और गोरखपुर की घटना का उल्लेख किया. उपChief Minister पाठक ने कहा कि Samajwadi Party कार्यालय में पार्टी के ही एक बड़े नेता पर अराजक तत्वों द्वारा किया गया हमला बेहद निंदनीय है. उन्होंने आरोप लगाया कि Samajwadi Party हमेशा अराजकता, गुंडई और माफिया गिरोहों को बढ़ावा देने वाली पार्टी रही है. ‘India टैक्सी’ को लेकर विपक्ष के आरोपों पर उन्होंने कहा कि यह India Government के सहकारिता मंत्रालय का कार्यक्रम है, जिसमें वाहन का मालिक स्वयं चालक और सारथी होगा.

उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष को इस बात की परेशानी है कि युवा आगे न बढ़ें. प्रदेश Government की प्रतिबद्धता युवाओं के साथ है और युवाओं को हर स्थिति में आगे लाने के लिए काम किया जा रहा है. इस दौरान ब्रजेश पाठक ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि वह नाटक मंडली के पुराने सरगना रहे हैं और जनता उनकी सच्चाई अच्छी तरह जानती है. कोई भी रूप धारण कर लेने से जनता की नजर में सच्चाई नहीं बदल सकती. उन्होंने कहा कि यदि Samajwadi Party के लोग हनुमान जी को अपना आराध्य मानकर प्रभु रामलला के दर्शन करने जाएं तो उन्हें अपनी सच्चाई का एहसास होगा. पाठक ने दावा किया कि प्रभु राम Samajwadi Party को श्राप दे चुके हैं कि वह अब कभी उत्तर प्रदेश की सत्ता में वापस नहीं आएगी.

–

विकेटी/एसके

Leave a Comment