झज्जर रंगदारी फायरिंग मामले में वांछित जोरा गैंग का शूटर दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ा

New Delhi, 18 मई . दिल्ली Police की स्पेशल सेल ने नवीन डबास उर्फ जोरा गैंग से जुड़े एक शूटर को गिरफ्तार किया है. वह Haryana के झज्जर जिले में एक मेडिकल स्टोर पर रंगदारी के लिए की गई फायरिंग के मामले में वांछित था.

आरोपी की पहचान 22 वर्षीय चिराग उर्फ सचिन के रूप में हुई है, जो Haryana के सोनीपत जिले के खरखौदा का रहने वाला है. उसे स्पेशल सेल की नॉर्दर्न रेंज और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया.

Police ने बताया कि दिल्ली के रोहिणी इलाके में चलाए गए ऑपरेशन के दौरान उसके पास से एक आधुनिक सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल और चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए.

Police के अनुसार, चिराग गैंगस्टर नवीन डबास उर्फ जोरा के लिए सक्रिय शूटर के तौर पर काम कर रहा था. बताया जा रहा है कि जोरा Dubai से गैंग चला रहा है.

स्पेशल सेल के डीसीपी नर्रा चैतन्य ने बताया कि चिराग ने अपने साथियों मोहित उर्फ चंद और जतिन के साथ मिलकर 5 मई को झज्जर के एक मेडिकल स्टोर पर फायरिंग की थी. इसका मकसद दुकान मालिक से रंगदारी वसूलना था.

डीसीपी ने कहा कि फायरिंग की घटना के बाद गैंगस्टर नवीन डबास उर्फ जोरा ने मेडिकल स्टोर मालिक को फोन कर धमकी भी दी थी.

इस घटना के बाद Haryana Police ने झज्जर के सिटी थाना में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया था.

जांच के दौरान स्पेशल सेल को 12 मई को सूचना मिली कि जोरा गैंग का एक शूटर अवैध हथियार लेकर रोहिणी इलाके में आने वाला है.

सूचना के आधार पर एसीपी राहुल कुमार सिंह की निगरानी में इंस्पेक्टर मंदीप और इंस्पेक्टर जयबीर की टीम ने जाल बिछाकर चिराग को पकड़ लिया.

Police के मुताबिक, चिराग ने 10वीं तक पढ़ाई की है. वह 2020 से 2022 के बीच खरखौदा में एक जनरल स्टोर पर काम करता था. इसी दौरान उसकी पहचान मोहित उर्फ चंद के जरिए social media ऐप के माध्यम से नवीन डबास से हुई.

जांच में यह भी सामने आया कि जब रंगदारी के लिए फायरिंग मामले में मोहित और जतिन को Haryana Police ने गिरफ्तार कर लिया, तब चिराग फरार हो गया था और लगातार गैंगस्टर के संपर्क में था.

Police के अनुसार, जोरा ने उसे दिल्ली जाकर आगे के निर्देश मिलने तक इंतजार करने के लिए कहा था, लेकिन उससे पहले ही स्पेशल सेल ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

एएमटी/एमएस

Leave a Comment