
New Delhi, 18 मई . India अमेरिकी प्रतिबंधों या छूट की परवाह किए बिना रूस से तेल खरीदता रहा है और आगे भी व्यावसायिक जरूरतों और देश की ऊर्जा सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए खरीद जारी रखेगा. पेट्रोलियम मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने Monday को यह बात कही.
अमेरिका की ओर से रूस पर दी गई छूट को लेकर संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि मैं यह स्पष्ट करना चाहती हूं कि हम पहले भी रूस से तेल खरीद रहे थे. छूट से पहले भी, छूट के दौरान भी और अब भी.
उन्होंने जोर देकर कहा कि India के कच्चे तेल खरीदने के फैसले मुख्य रूप से व्यावसायिक जरूरतों और पर्याप्त आपूर्ति उपलब्धता पर आधारित होते हैं.
उन्होंने कहा कि हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण व्यावसायिक समझ है, उसी आधार पर खरीदारी होती है. उन्होंने यह भी कहा कि कच्चे तेल की कोई कमी नहीं है और लंबी अवधि के समझौतों के जरिए पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की गई है.
रूस से समुद्री रास्ते से भेजे जाने वाले कच्चे तेल की बिक्री और डिलीवरी पर अमेरिका द्वारा दी गई अस्थायी छूट 16 मई को खत्म हो गई.
यह अस्थायी छूट अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने मार्च के मध्य में जारी किया था और अप्रैल में इसे बढ़ाया गया था. इसका उद्देश्य वैश्विक ऊर्जा बाजार पर दबाव कम करना और ईरान युद्ध के बीच बढ़ती कच्चे तेल की कीमतों को नियंत्रित करना था.
सुजाता शर्मा ने कहा कि छूट हो या न हो, इससे India के फैसले पर कोई असर नहीं पड़ेगा.
दुनिया में तेल का तीसरा सबसे बड़ा आयातक India है और कम कीमतों का फायदा उठाने के लिए रूस से तेल खरीद में तेजी से बढ़ोतरी कर चुका है. इससे घरेलू रिफाइनरियों को वैश्विक ऊर्जा कीमतों के दबाव को संभालने में मदद मिली है.
हाल के महीनों में अमेरिका ने रूस की कुछ कंपनियों पर प्रतिबंध लगाए थे. इसके चलते पिछले साल कुछ समय के लिए खरीद में कमी आई थी, लेकिन बाद में मिली छूट के बाद भारतीय रिफाइनरियों ने फिर से खरीद बढ़ा दी.
डेटा फर्म क्लेपर के अनुसार, मई में India का रूसी तेल आयात करीब रिकॉर्ड स्तर 19 लाख बैरल प्रतिदिन रहने का अनुमान है.
India ऐसे समय में रूसी कच्चा तेल खरीद रहा है, जब ब्रेंट क्रूड की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर पहुंच चुकी है. India द्वारा रूस से तेल खरीदने से वैश्विक बाजार में तेल की मांग का दबाव कुछ कम हुआ है, जिससे कीमतों को नियंत्रित करने में मदद मिली है.
विश्लेषकों का कहना है कि भविष्य में India के रूस से तेल खरीद बंद करने की संभावना कम है. हालांकि, अब खरीद प्रक्रिया में ज्यादा दस्तावेजी जांच और कड़ी निगरानी देखने को मिल सकती है, लेकिन तेल खरीद के स्रोतों में बड़ा बदलाव होने की उम्मीद नहीं है.
–
एएमटी/एमएस