
सीतापुर, 3 जून . उत्तर प्रदेश के सीतापुर में Police ने कथित तौर पर पूर्व सांसद राजेश वर्मा की हत्या की साजिश रचने के आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है. मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है. फिलहाल, सीतापुर Police आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.
जानकारी सामने आई कि आरोपी युवक पूर्व सांसद राजेश वर्मा के घर के बाहर पहुंचा था. कथित तौर पर उसका प्लान पूर्व सांसद की हत्या करने का था. Police अधिकारियों ने बताया कि आरोपी किसी पुरानी जमीनी रंजिश के कारण पूर्व सांसद की हत्या करने के इरादे से घर के बाहर पहुंचा था. आरोपी अपने साथ एक तमंचा, कुछ कारतूस और एक चाकू लेकर वहां पहुंचा था.
आरोपी की पहचान सीतापुर जिले के तंबौर थाना क्षेत्र निवासी शादाब के रूप में हुई है. अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को मुठभेड़ के पश्चात एक ईंट भट्टे के पास आम के बाग से गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तारी के दौरान उसने Police पर जान से मारने की नीयत से 2 फायर किए, जिसके बाद आत्मरक्षार्थ में Police ने भी फायर किया. इस दौरान एक गोली आरोपी के पैर में लग गई, जिससे वह घायल हो गया. बाद में Police टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया.
कार्रवाई सीतापुर के एसपी अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर अपर Police अधीक्षक उत्तरी आलोक सिंह के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी लहरपुर अभिषेक कुमार के नेतृत्व में थाना तम्बौर Police टीम की ओर से की गई. Police के मुताबिक, आरोपी का पूर्व में कोई आपराधिक इतिहास सामने नहीं आया है.
लहरपुर के सीओ अभिषेक कुमार ने एक बयान में कहा, “सीतापुर के एसपी अंकुर अग्रवाल की ओर से गंभीर अपराधों में शामिल अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे. इन निर्देशों के अनुपालन के क्रम में थाना तंबौर इलाके में एक आरोपी शादाब को पूर्व सांसद की हत्या की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. हालांकि, वह आरोपी बीच रास्ते में Police कस्टडी से भागने की कोशिश कर रहा था. कुछ देर के बाद उसे मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया.”
–
डीसीएच/