धनबाद में पत्थर से सिर कुचलकर युवक की हत्या, झाड़ियों से मिला शव

धनबाद, 12 मई . Jharkhand के धनबाद शहर के धनसार थाना क्षेत्र अंतर्गत चांदमारी यज्ञशाला ग्राउंड के समीप एक युवक की पत्थर से सिर कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी गई. Tuesday की सुबह युवक का लहुलुहान शव मैदान के पीछे स्थित झाड़ियों से बरामद हुआ है.

अपराधियों ने युवक के चेहरे और सिर को भारी पत्थर से इस कदर कुचला है कि उसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है. इस जघन्य हत्याकांड के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश व्याप्त है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, Tuesday सुबह जब कुछ स्थानीय नागरिक टहलने और दैनिक कार्यों के लिए यज्ञशाला मैदान की ओर गए, तो उनकी नजर झाड़ियों के बीच पड़े एक शव पर पड़ी.

घटनास्थल के समीप ही एक बाइक भी बरामद हुई है, जिसके बारे में आशंका जताई जा रही है कि वह मृतक की ही है. ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना धनसार थाना Police को दी, जिसके बाद Police टीम मौके पर पहुंची. Police की प्रारंभिक जांच और घटनास्थल की स्थिति को देखकर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि अपराधियों ने युवक की हत्या किसी अन्य स्थान पर की और साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को झाड़ियों में फेंक दिया.

फिलहाल मृतक की शिनाख्त की जा रही है. Police बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर के जरिए युवक की पहचान स्थापित करने की कोशिश कर रही है. धनसार Police ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) भेज दिया है.

Police अधिकारियों का कहना है कि यह आपसी रंजिश या किसी गंभीर विवाद का परिणाम हो सकता है. आसपास के cctv कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि अपराधियों का सुराग मिल सके. Police का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

एसएनसी/एसके

Leave a Comment