मुंबई के वडाला में मामूली झगड़े के बाद युवक की पीट-पीटकर हत्या, चार गिरफ्तार

Mumbai , 4 मार्च . Mumbai के वडाला में होली उत्सव के दौरान मामूली झगड़े में 22 साल के एक आदमी की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. Mumbai Police ने Wednesday को बताया कि इस घटना के सिलसिले में चार युवकों को गिरफ्तार किया गया है और उनके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है.

Mumbai Police के अनुसार, यह घटना Tuesday शाम करीब 4.30 बजे वडाला के कोकरीपाड़ा इलाके में हुई. आरोपी कथित तौर पर होली मनाने के बाद इकट्ठा हुए थे और बीयर पी रहे थे, तभी झगड़ा हुआ.

मृतक की पहचान तुषार उज्जैनवाला (22) के रूप में हुई है. Police ने कहा कि उज्जैनवाला एक दोस्त के साथ इलाके से गुजर रहा था, तभी गलती से उसका पैर एक आरोपी से छू गया. इससे कहासुनी हो गई, जिसके दौरान आरोपी ने कथित तौर पर उसे गाली दी.

घर लौटने के बाद उज्जैनवाला ने अपने बड़े भाई को इस घटना के बारे में बताया. इसके बाद वह अपने भाई के साथ आरोपियों का सामना करने वहां वापस गए. झगड़े के दौरान, आरोपियों ने कथित तौर पर उस पर बेरहमी से हमला किया. हमले में उसे गंभीर चोटें आईं और बाद में उसकी मौत हो गई.

घटना की सूचना मिलने पर वडाला Police मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया. बाद में Police ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पूरे घटनाक्रम और इसमें आरोपियों की भूमिका के बारे में पता लगाने के लिए फिलहाल Police ने जांच शुरू कर दी है.

इससे पहले, Mumbai Police ने हत्या के मामले में तीन नाबालिगों को गिरफ्तार किया. इन तीनों ने अपने 14 साल के दोस्त की हत्या कर दी थी. बाद में उसकी लाश झील में फेंक दी ताकि यह लगे कि वह गलती से डूब गया.

Mumbai Police के अधिकारियों ने बताया कि सिद्धार्थ 8वीं का छात्र था और अपने माता-पिता व छोटे भाई के साथ तुलशेत पाड़ा में रहता था. 22 फरवरी को सिद्धार्थ दोपहर 3 बजे घर से खेलने के लिए निकला था. जब वह शाम तक वापस नहीं आया, तो उसके परिवार ने उसे ढूंढना शुरू किया, लेकिन रातभर उसका कोई सुराग नहीं मिला.

Police की जांच में अगले दिन सिद्धार्थ की ग्रे टी-शर्ट और काली चप्पलें विहार झील के पास मिलीं. इसके बाद झील में सिद्धार्थ के होने की आशंका पर फायर ब्रिगेड को बुलाया गया और उसी शाम झील से उसका शव बरामद किया गया.

आसपास के cctv फुटेज और लोगों से पूछताछ में Police को अहम सुराग मिले. इसके बाद Police ने दोनों दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने झूठा बयान दिया और वापस घर चले आए. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर Police ने फिर से दोनों दोस्तों को बुलाया और उनसे अलग-अलग पूछताछ की. उन्होंने कथित तौर पर सिद्धार्थ पर हमला करने की बात कबूल की और एक दोस्त के शामिल होने की बात बताई. बाद में Police ने तीनों दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया.

डीसीएच/

Leave a Comment