दिल्ली: सीलमपुर में रंगदारी न देने पर सैलून में हमला, युवक अस्पताल में भर्ती

New Delhi, 19 अप्रैल . दिल्ली में एक शख्स पर जानलेवा हमला करने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. उत्तर पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके में रंगदारी देने से इनकार करने पर बदमाशों द्वारा एक सैलून में घुसकर तोड़फोड़ और जानलेवा हमला कर दिया गया. इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.

जानकारी के अनुसार, सीलमपुर थाना क्षेत्र के जे-ब्लॉक में 22 साल का इरफान अपनी सैलून की दुकान पर मौजूद था. इसी दौरान कुछ बदमाश वहां पहुंचे और उससे जबरन पैसे की मांग करने लगे. इरफान द्वारा रंगदारी देने से इनकार करने पर आरोपी भड़क गए.

आरोप है कि बदमाशों ने पहले सैलून में जमकर तोड़फोड़ की, शीशे तोड़ दिए और दुकान के अंदर रखा सामान तहस-नहस कर दिया. इसके बाद उन्होंने अपने साथ लाए नुकीले सुए से इरफान पर हमला कर दिया. हमलावरों ने उसकी छाती और हाथ पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़ा.

वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए. आसपास के लोगों ने घायल इरफान को तुरंत जग प्रवेश चन्द्र अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है. उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

घटना की सूचना मिलने पर Police मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी. Police आसपास लगे cctv कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में डर और आक्रोश का माहौल है.

बता दें कि सीलमपुर क्षेत्र में पहले भी आपराधिक घटनाएं सामने आती रही हैं. Police लगातार इस क्षेत्र में अपराध पर कंट्रोल करने की कोशिश में लगी हुई है. हालांकि, इस तरह की आपराधिक घटनाओं ने फिर से कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं.

Police ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा.

एएमटी/डीकेपी

Leave a Comment