नोएडा: सोसायटी के गेट पर लगा बैरियर तोड़, बुजुर्ग गार्ड से की मारपीट, युवक गिरफ्तार

नोएडा, 2 मई . नोएडा के सेक्टर-62 स्थित रजत विहार सोसायटी में एक युवक द्वारा बैरियर तोड़ने और बुजुर्ग सुरक्षा गार्ड को पीटने का मामला सामने आया है. इस घटना का वीडियो social media पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद Police ने तत्काल संज्ञान लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है.

बताया जा रहा है कि यह घटना 1 मई 2026 की है और थाना सेक्टर-58 क्षेत्र के अंतर्गत आती है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक तेज रफ्तार वाहन से सोसायटी के प्रवेश द्वार पर पहुंचता है और बैरियर को तोड़ते हुए अंदर घुसने की कोशिश करता है. इस दौरान ड्यूटी पर तैनात बुजुर्ग गार्ड उसे रोकने का प्रयास करता है, जिस पर युवक आक्रोशित हो जाता है और गार्ड के साथ हाथापाई करने लगता है.

घटना के दौरान मौजूद लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो अब social media पर तेजी से प्रसारित हो रहा है. इस घटना के बाद सोसायटी के निवासियों में आक्रोश व्याप्त है. लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं न केवल सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं, बल्कि सोसायटी के शांतिपूर्ण माहौल को भी प्रभावित करती हैं.

निवासियों ने आरोप लगाया है कि आरोपी युवक का व्यवहार पहले भी संदिग्ध रहा है और उस पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए. Police के अनुसार, दिनांक 1 मई को थाना सेक्टर-58 क्षेत्र में गार्ड के साथ मारपीट की सूचना प्राप्त हुई थी. सूचना मिलते ही Police टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक दक्ष प्रियांश को गिरफ्तार कर लिया गया. उसके खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गई है और अन्य आवश्यक विधिक प्रक्रिया भी जारी है.

Police अधिकारियों का कहना है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा. साथ ही, उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि की सूचना तुरंत Police को दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके.

पीकेटी/वीसी

Leave a Comment