
Mumbai , 28 अप्रैल . आज के समय में सुंदर दिखने की होड़ ने आम लोगों से लेकर सितारों तक को अपनी गिरफ्त में ले लिया है. परफेक्ट फिगर पाने के लिए डाइटिंग, जिम और खाने-पीने पर सख्त पाबंदियां अब जीवन का हिस्सा बन चुकी है. इसी मुद्दे को हालिया रिलीज फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ में दिखाया गया है.
फिल्म में Actress संदीपा धर ने ‘नैना’ नाम की लड़की का किरदार निभाया है, जो social media और समाज के दबाव में परफेक्ट दिखने की कोशिश में अपनी असली पहचान खो देती हैं.
Tuesday को Actress ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का एक सीन पोस्ट किया. इस वीडियो में वे खूबसूरत और परफेक्ट बनने के सफर को बयां करती हैं. वे कहती हैं कि उन्हें ठीक से याद तक नहीं है कि आखिरी बार उन्होंने पेट भरकर खाना कब खाया था. Actress ने वीडियो पोस्ट कर लिखा, “मुझे नैना के इस सीन के लिए आप सभी के ढ़ेर सारे मैसेज मिल रहे हैं. नैना का इस कदर टूटना उस झूठ का नतीजा है, जो हमें बचपन में सिखाया गया है. हमें बताया गया है कि हम तभी बेहतर कहलाएंगे, जब हम 5 किलो वजन कम कर लेंगे, जब हमें प्रमोशन मिल जाएगा या जब हम पूरी तरह परफेक्ट दिखेंगे.”
संदीपा आगे लिखती हैं कि नैना के साथ-साथ उन्होंने यह भी महसूस किया है कि इंसान जैसा है, वैसा पर्याप्त और पूरा है. खुश रहने के लिए किसी बाहरी दिखावे या दूसरों की मंजूरी की जरूरत नहीं है.
रवि उद्यावर द्वारा निर्देशित फिल्म में संदीपा के अलावा, सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर भी मुख्य भूमिका में है. फिल्म में Actress संदीपा दिखने में बेहद खूबसूरत और खुशमिजाज लगती है, लेकिन अंदर से वह बेहद अकेली, पहचान खोने के डर और दूसरों से तारीफ पाने की भूख से जूझती है. Actress संदीपा का किरदार आज की उन लड़कियों का प्रतिनिधित्व करता है, जो समाज के बनाए ‘परफेक्ट’ होने के मापदंडों के नीचे दबी हुई हैं.
20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म को दर्शकों की तरफ से मिली-जुली प्रतिक्रिया ही मिली थी.
–
एनएस/पीएम