
वाशिंगटन, 28 अप्रैल . अमेरिकी President डोनाल्ड ट्रंप ने Tuesday को दावा किया कि ईरान बर्बादी के कगार पर है और कथित तौर पर उसने होर्मुज से नाकेबंदी हटाने की गुहार लगाई है.
हर बार की तरह ही ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर अपनी बात कही. ट्रंप के मुताबिक, ईरान चाहता है कि होर्मुज स्ट्रेट जल्द खोल दिया जाए ताकि जहाजों की आवाजाही सामान्य हो सके.
उन्होंने लिखा कि ईरान ने अभी-अभी हमें बताया है कि वे “पूरी तरह से ढहने की कगार” पर हैं और वे चाहते हैं कि हम जितनी जल्दी हो सके “होर्मुज जलडमरूमध्य को खोल दें,” ताकि वे अपने “नेतृत्व से जुड़ी उलझन को सुलझा सकें” (और मुझे विश्वास है कि वे ऐसा कर पाएंगे!).
ट्रंप ने यह नहीं बताया है कि अमेरिका ईरान में किससे बातचीत कर रहा है. वो भी तब जब देश के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई घायल हैं और उनकी हालत को लेकर खुद अमेरिका कुछ स्पष्ट नहीं कह पा रहा है.
इस बीच, अमेरिकी मीडिया आउटलेट न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया कि कुछ अधिकारी ईरान की ओर से होर्मुज खोलने को तैयार हैं; इसके बदले में वो चाहते हैं कि जंग पर स्थायी तौर पर विराम लगाया जाए और अमेरिकी नाकेबंदी बंद हो. वहीं, यूरेनियम संवर्धन मामले में वो पीछे हटने को तैयार नहीं है.
वहीं, ईरान ने भी Tuesday को कहा कि अमेरिका उस स्थिति में नहीं है कि वह दूसरे देशों को बताए कि उन्हें क्या करना चाहिए. ईरानी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता रेजा तलाएई-निक ने Governmentी टीवी से कहा कि वे ट्रंप का दबाव नहीं सहन करेंगे.
बता दें, अमेरिका के President ने दो दिन पहले ही दावा किया था कि अगर तीन दिन में ईरान ने स्ट्रेट पर से नियंत्रण नहीं हटाया तो तकनीकी वजहों से उसके तेल से भरे पाइपलाइन अगले तीन दिनों में फट जाएंगे.
–
केआर/