Skip to content
Monday, 19 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
स्वास्थ्य/चिकित्सा,राष्ट्रीय

तनाव, सामाजिक और राजनीतिक संघर्षों से निपटने का एकमात्र जरिया है योग: बाबा रामदेव

तनाव, सामाजिक और Political संघर्षों से निपटने का एकमात्र जरिया है योग: बाबा रामदेव

विजयवाड़ा, 21 जून . अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विजयवाड़ा के इंदिरा गांधी म्युनिसिपल स्टेडियम में योगाभ्यास का आयोजन किया गया. इस अवसर पर Chief Minister एन. चंद्रबाबू नायडू और योग गुरु बाबा रामदेव ने हजारों लोगों के साथ योग अभ्यास किया.

योग गुरु बाबा रामदेव ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि आज पूरी दुनिया ने योग को अपनाया है और इसके लाभों को महसूस किया है. वर्तमान समय में दुनिया स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं, सामाजिक चुनौतियों, Political संघर्षों और व्यक्तिगत तथा कॉर्पोरेट जीवन के तनावों जैसी अनेक कठिनाइयों का सामना कर रही है. ऐसे समय में योग इन समस्याओं से निपटने का सबसे प्रभावी माध्यम बनकर उभरा है.

योग गुरु ने कहा कि देश और दुनिया भर में लोग अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को उत्साहपूर्वक मना रहे हैं. उन्होंने कहा कि आधुनिक जीवनशैली में बढ़ते तनाव और मानसिक दबाव के बीच योग ही स्वस्थ और संतुलित जीवन का मार्ग दिखाता है. सभी लोगों से रोजाना योग करने की अपील करते हुए कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि एक संपूर्ण जीवनशैली है.

बाबा रामदेव ने कहा कि योग बीमार लोगों के लिए जीवन जीने का एक तरीका है, जबकि युवाओं के लिए यह शक्ति, ऊर्जा और आत्मविश्वास का स्रोत है. India को योग की धरती बताते हुए, उन्होंने कहा कि योग मानव को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से मजबूत बनाता है.

पतंजलि के मैनेजिंग डायरेक्टर बालकृष्ण ने समाचार एजेंसी से बात करते हुए कहा कि योग ही स्वास्थ्य, खुशी, समृद्धि और संतुलन प्राप्त करने का वास्तविक मार्ग है. दुनिया भौतिक उपलब्धियों के पीछे भाग रही है, जबकि योग व्यक्ति को आंतरिक शांति और सच्चा आनंद प्रदान करता है.

बालकृष्ण ने बताया कि इस वर्ष योग दिवस के लिए 1.67 करोड़ से अधिक पंजीकरण हुए, जो एक रिकॉर्ड है. Government का उद्देश्य योग को लोगों की दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाना है. इसके माध्यम से एक स्वस्थ, समृद्ध और खुशहाल आंध्र प्रदेश के निर्माण का लक्ष्य रखा गया है. योग दिवस का यह आयोजन जनभागीदारी और उत्साह के लिहाज से ऐतिहासिक माना जा रहा है.

उन्होंने कहा कि योग हमें यही सब सिखाता है. हमें जिंदगी में खुशी चाहिए. हमें आनंद चाहिए. हमें समृद्धि चाहिए. हमें विकास चाहिए. हमें खुशी चाहिए. बाकी दुनिया तो भौतिक चीज़ों के पीछे भागती है. हम जो काम करते हैं, जो नौकरी करते हैं, जो बिजनेस करते हैं, जो पढ़ाई करते हैं, वह सब हम अपनी काबिलियत और अपनी क्वालिफिकेशन के लिए करते हैं.

–

एसएके/एएस

Share