शी चिनफिंग ने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्राबोवो को संवेदना संदेश भेजा

बीजिंग, 18 अगस्त . चीनी President शी चिनफिंग ने 17 अगस्त को इंडोनेशिया में आए जबरदस्त भूकंप पर इंडोनेशियाई President प्राबोवो सुबियांतो को संवेदना संदेश भेजा.

शी ने कहा कि इंडोनेशिया से जबरदस्त भूकंप की खबर मिली है, जिसमें बड़ी संख्या में जन-धन को नुकसान पहुंचा है. मैं चीन Government और चीनी जनता की ओर से मृतकों के प्रति शोक व्यक्त करता हूं और मृतकों के परिजनों तथा घायलों को संवेदना देता हूं. विश्वास है कि आपके नेतृत्व वाली इंडोनेशिया Government के मार्गदर्शन में इंडोनेशियाई जनता जरूर ही आपदा को पराजित कर पुनर्निर्माण के रास्ते पर लौटेगी.

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

एबीएम/

Leave a Comment