
बीजिंग, 17 दिसंबर . चीनी President शी चिनफिंग ने चीन की राजधानी पेइचिंग में स्थित चोंगनानहाई के यिंगथाई में हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र के प्रमुख प्रशासक जॉन ली का चियू से मुलाकात की. जॉन ली हांगकांग की मौजूदा स्थिति और विशेष प्रशासनिक क्षेत्र Government के कार्यों पर रिपोर्ट देने के लिए पेइचिंग में हैं.
शी चिनफिंग ने कहा कि पिछले एक वर्ष में, प्रमुख प्रशासक जॉन ली के नेतृत्व में, हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र की Government ने साहस का प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय संप्रभुता, सुरक्षा और विकास हितों की दृढ़ता से रक्षा की है. हांगकांग की स्थानीय Government ने हांगकांग में आठवें विधान परिषद चुनाव का सफल संचालन किया, स्थिर आर्थिक विकास हासिल किया और हांगकांग को एक शासनशील क्षेत्र से समृद्ध क्षेत्र में बदलने की दिशा में एक नया कदम उठाया. चीन की केंद्र Government प्रमुख प्रशासक जॉन ली और हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र की Government के कार्यों का पूर्ण रूप से समर्थन करती है.
शी चिनफिंग ने बताया कि सीपीसी की 20वीं केंद्रीय समिति के चौथे पूर्ण सत्र में 15वीं पंचवर्षीय योजना अवधि के दौरान देश के आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए एक रणनीतिक योजना बनाई गई थी, और हांगकांग की दीर्घकालिक समृद्धि और स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए “एक देश, दो प्रणालियां”, “हांगकांग के लोग हांगकांग पर शासन करें” और उच्च स्तर की स्वायत्तता के सिद्धांतों को दृढ़ता से लागू करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया था.
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
–
एबीएम/