‘परमवीर दीर्घा’ भारत को नवचेतना से जोड़ने के अभियान का एक उत्तम उदाहरण : पीएम मोदी

New Delhi, 17 दिसंबर . President द्रौपदी मुर्मू ने Tuesday को President भवन में ‘परमवीर दीर्घा’ का उद्घाटन किया. इस दीर्घा में परमवीर चक्र से सम्मानित सभी 21 वीरों के चित्र प्रदर्शित किए गए हैं. इसको लेकर Prime Minister Narendra Modi ने Wednesday को social media प्लेटफॉर्म पर खास प्रतिक्रिया दी.

पीएम मोदी ने कहा कि परमवीर दीर्घा में देश के अदम्य वीरों के ये चित्र हमारे राष्ट्र रक्षकों को भावभीनी श्रद्धांजलि हैं. एक लंबे कालखंड तक, President भवन की गैलरी में ब्रिटिश काल के सैनिकों के चित्र लगे थे. अब उनके स्थान पर, देश के परमवीर विजेताओं के चित्र लगाए गए हैं.

उन्होंने कहा कि President भवन में परमवीर दीर्घा का निर्माण गुलामी की मानसिकता से निकलकर India को नवचेतना से जोड़ने के अभियान का एक उत्तम उदाहरण है.

पीएम मोदी ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर ‘परमवीर दीर्घा’ के उद्घाटन की फोटो शेयर करते हुए लिखा, ”हे India के परमवीर, है नमन तुम्हें हे प्रखर वीर. ये राष्ट्र कृतज्ञ बलिदानों पर, India मां के सम्मानों पर. President भवन की परमवीर दीर्घा में देश के अदम्य वीरों के ये चित्र हमारे राष्ट्र रक्षकों को भावभीनी श्रद्धांजलि हैं. जिन वीरों ने अपने सर्वोच्च बलिदान से मातृभूमि की रक्षा की, जिन्होंने India की एकता और अखंडता के लिए अपना जीवन दिया, उनके प्रति देश ने एक और रूप में अपनी कृतज्ञता अर्पित की है. देश के परमवीरों की इस दीर्घा को, दो परमवीर चक्र विजेताओं और अन्य विजेताओं के परिवारजनों की गरिमामयी उपस्थिति में राष्ट्र को अर्पित किया जाना और भी विशेष है.”

एक अन्य पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा, ”एक लंबे कालखंड तक, President भवन की गैलरी में ब्रिटिश काल के सैनिकों के चित्र लगे थे. अब उनके स्थान पर, देश के परमवीर विजेताओं के चित्र लगाए गए हैं. President भवन में परमवीर दीर्घा का निर्माण गुलामी की मानसिकता से निकलकर India को नवचेतना से जोड़ने के अभियान का एक उत्तम उदाहरण है. कुछ साल पहले Government ने अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में कई द्वीपों के नाम भी परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर रखे हैं.”

आखिरी पोस्ट में उन्होंने लिखा, ”ये चित्र और ये दीर्घा हमारी युवा पीढ़ी के लिए India की शौर्य परंपरा से जुड़ने का एक प्रखर स्थल है. ये दीर्घा युवाओं को ये प्रेरणा देगी कि राष्ट्र उद्देश्य के लिए आत्मबल और संकल्प महत्वपूर्ण होते हैं. मुझे आशा है कि ये स्थान विकसित India की भावना का एक प्रखर तीर्थ बनेगा.”

President भवन में एक विशेष दीर्घा बनाई गई है. इस दीर्घा की विशेषता यह है कि यह स्थान देश के वीर सपूतों को समर्पित है. इस दीर्घा का उद्घाटन President द्रौपदी मुर्मू ने किया. यहां पर परमवीर चक्र विजेताओं के चित्रों को सम्मान के साथ प्रदर्शित किया गया है. इस पहल का उद्देश्य परमवीर चक्र विजेता, राष्ट्रीय नायकों के अदम्य साहस और बलिदान से देशवासियों को अवगत कराना है.

एसके/एबीएम

Leave a Comment