रांची में तेज रफ्तार गाड़ियों का कहर: तीन दिनों में तीन बड़े हादसे, एक दर्जन से ज्यादा लोगों को रौंदा

रांची, 12 फरवरी . रांची में व्यस्त इलाकों में तेज रफ्तार वाहनों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. पिछले तीन दिनों के भीतर शहर के अलग-अलग इलाकों में हुए तीन बड़े सड़क हादसों ने यातायात सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

इन घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं.

ताजा मामला कोकर इलाके का है, जहां Thursday दोपहर एक तेज रफ्तार कार ने एक ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो सवार पांच लोग घायल हो गए. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ऑटो से भिड़ने के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क डिवाइडर से जा टकराई. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

लालपुर थाना Police ने वाहन जब्त कर जांच शुरू कर दी है. कुछ देर के लिए सड़क पर जाम की स्थिति बन गई थी, जिसे बाद में नियंत्रित किया गया. इससे एक दिन पहले चुटिया थाना क्षेत्र के साउथ रेलवे कॉलोनी स्थित दुर्गा मंदिर के पास Wednesday देर रात एक अनियंत्रित एसयूवी (थार) ने सड़क किनारे खड़े छह लोगों को रौंद डाला. हादसे में 40 वर्षीय धर्मेंद्र कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए. दो घायलों की हालत गंभीर बताई गई है.

घटना के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया. Police cctv फुटेज खंगालते हुए उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है. वहीं, 10 फरवरी को कचहरी इलाके में एक और सनसनीखेज घटना सामने आई थी. विवाद के बाद एक युवक तेज रफ्तार कार से भागने के दौरान कई वाहनों को टक्कर मारता हुआ करीब 10 किलोमीटर तक भागता रहा.

Police ने पीछा कर कटहल मोड़ के पास उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक ने एक Policeकर्मी को रौंदने का प्रयास किया. हालात बेकाबू होते देख Police को नौ राउंड फायरिंग करनी पड़ी. इस दौरान चालक इश्तियाक घायल हो गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया. लगातार हो रहे इन हादसों से शहरवासियों में दहशत और आक्रोश का माहौल है.

इस बीच रांची Police ने नशा पीकर गाड़ी ड्राइव करने के खिलाफ विशेष अभियान शुरू किया है. रांची के एसएसपी राकेश रंजन ने कहा है कि तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

एसएनसी/एएमटी

Leave a Comment