डब्ल्यूपीएल: 4 4 6 6 6 6! सोफी डिवाइन ने रचा इतिहास, एक ही ओवर में बनाए 32 रन

नवी Mumbai , 11 जनवरी . Gujarat जायंट्स की सलामी बल्लेबाज सोफी डिवाइन ने विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 में Sunday को एक ही ओवर में 6 बाउंड्री लगाईं. डिवाइन ने यह कारनामा डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ किया.

दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर Gujarat जायंट्स को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. सलामी जोड़ी के रूप में बेथ मूनी और सोफी डिवाइन ने Gujarat को शानदार शुरुआत दिलाई.

Gujarat जायंट्स की टीम 5 ओवरों तक बगैर कोई विकेट गंवाए 48 रन बना लिए थे. पारी का छठा ओवर स्नेह राणा के हाथों में था. उनकी पहली गेंद पर सोफी डिवाइन ने डीप स्क्वायर लेग की दिशा में चौका लगाकर टीम के 50 रन पूरे किए.

इसके बाद अगली गेंद पर डिवाइन ने चौका लगाया और फिर ओवर की तीसरी गेंद पर लॉन्ग ऑन के ऊपर से छक्का लगा दिया. चौथी गेंद पर डिवाइन ने डीप मिड विकेट की दिशा में छक्का लगाकर महज 25 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया. अगली दो गेंदों पर उन्होंने डीप मिड विकेट और डीप स्क्वायर लेग की दिशा में छक्के लगाए. स्नेह राणा के इस ओवर में Gujarat जायंट्स ने कुल 32 रन बनाकर स्कोर को 80 रन तक पहुंचा दिया.

यह विमेंस प्रीमियर लीग के इतिहास का सबसे महंगा ओवर रहा. दीप्ति शर्मा ने साल 2025 में यूपी वॉरियर्स की ओर से खेलते हुए आरसीबी के खिलाफ एक ही ओवर में 28 रन लुटाए थे. इस लिस्ट में तनुजा कंवर तीसरे पायदान पर हैं, जिन्होंने साल 2023 में Gujarat जायंट्स की ओर से खेलते हुए आरसीबी के विरुद्ध एक ही ओवर में 27 रन लुटाए थे.

यह डब्ल्यूपीएल इतिहास का दूसरा सबसे महंगा पावरप्ले था. साल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स ने Gujarat जायंट्स के खिलाफ शुरुआती 6 ओवरों में 87 रन बनाए थे. वहीं, आरसीबी साल 2023 में Gujarat जायंट्स के विरुद्ध पावरप्ले में 77 रन जुटा चुकी है.

इस मुकाबले में सोफी डिवाइन ने 42 गेंदों का सामना किया, जिसमें 8 छक्कों और 7 चौकों के साथ 95 रन बनाए.

आरएसजी

Leave a Comment