विश्व आदिवासी दिवस : धरती, जंगल और परंपराओं के रखवाले… जानें ‘प्रकृति के प्रहरियों’ की कहानी

New Delhi, 8 अगस्त . आदिवासी समाज सदियों से प्रकृति के बेहद करीब रहकर अपनी जिंदगी जीता आया है. जंगल, पहाड़, नदियां और जमीन उनके लिए सिर्फ संसाधन नहीं, बल्कि जीवन और संस्कृति का हिस्सा हैं. विश्व आदिवासी दिवस भी इसी बात पर जोर देता है कि दुनिया की विविधता सिर्फ बड़े शहरों और आधुनिक जीवनशैली से नहीं बनती. जंगलों, पहाड़ों और गांवों में सदियों से अपनी संस्कृति को संजोकर रखने वाले समुदाय भी इस विविधता का बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा हैं.

हर साल 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस मनाया जाता है. इसका मकसद सिर्फ एक दिन आदिवासी समुदायों की चर्चा करना नहीं है, बल्कि उनके अधिकारों और समस्याओं को समझना भी है. संयुक्त राष्ट्र महासभा ने दिसंबर 1994 में हर साल 9 अगस्त को विश्व के मूल निवासियों के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी. यह तारीख इसलिए भी खास है क्योंकि 9 अगस्त 1982 को संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार संबंधी कार्य समूह की आदिवासी आबादी पर पहली बैठक हुई थी.

India में आदिवासी समुदायों की अपनी अलग-अलग भाषाएं, बोलियां, पहनावे, खान-पान, लोकगीत, नृत्य और धार्मिक परंपराएं हैं. देश के अलग-अलग हिस्सों में रहने वाले आदिवासी समुदाय अपनी विशिष्ट पहचान के लिए जाने जाते हैं. उनके त्योहारों और पारंपरिक आयोजनों में प्रकृति का खास महत्व दिखाई देता है.

आदिवासी समाज की सबसे बड़ी खासियत यह है कि उनकी परंपराएं सिर्फ किताबों में नहीं, बल्कि रोजमर्रा की जिंदगी में जीवित हैं. लोकगीतों और लोककथाओं के जरिए पीढ़ी दर पीढ़ी इतिहास और अनुभव आगे बढ़ते रहे हैं. पारंपरिक नृत्य और संगीत आज भी उनकी सामुदायिक एकता की मजबूत पहचान हैं.

आदिवासी समुदायों का जंगलों से रिश्ता बेहद पुराना है. जंगल उन्हें भोजन, औषधियां, लकड़ी और रोजमर्रा की कई जरूरतों की चीजें देते हैं. लेकिन इसके बदले प्रकृति की रक्षा करना भी उनकी जीवनशैली का हिस्सा रहा है. पेड़-पौधों, नदियों और वन्यजीवों को लेकर उनके पारंपरिक ज्ञान की अक्सर चर्चा होती है. आज जब पूरी दुनिया पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों से जूझ रही है, तब आदिवासी समुदायों की पारंपरिक जीवनशैली से भी कई महत्वपूर्ण बातें सीखने की जरूरत महसूस होती है. सीमित संसाधनों में संतुलित जीवन जीना और प्रकृति को नुकसान न पहुंचाना उनकी संस्कृति का अहम हिस्सा रहा है.

आदिवासी समुदायों की पहचान का एक बड़ा हिस्सा उनकी भाषाओं में छिपा है. कई आदिवासी भाषाएं और बोलियां पीढ़ियों से चली आ रही हैं. लेकिन बदलते समय, शिक्षा और रोजगार के नए तरीकों तथा मुख्यधारा की भाषाओं के बढ़ते प्रभाव के कारण कई छोटी भाषाओं के सामने अस्तित्व का संकट भी है. भाषा सिर्फ बातचीत का माध्यम नहीं होती, बल्कि उसमें किसी समाज का इतिहास, ज्ञान और संस्कृति भी जुड़ी होती है. इसी कारण आदिवासी भाषाओं को बचाना उनकी सांस्कृतिक पहचान को बचाने जैसा है.

आदिवासी समुदायों के सामने शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी कई चुनौतियां रही हैं. दूरदराज के इलाकों में रहने के कारण कई बार उन्हें बेहतर स्कूल, अस्पताल और रोजगार के अवसरों तक पहुंच बनाने में मुश्किल होती है. हालांकि, समय के साथ Governmentों और विभिन्न संगठनों की ओर से आदिवासी समुदायों के विकास के लिए कई योजनाएं और प्रयास किए गए हैं.

पीआईएम/एबीएम

Leave a Comment