
चंडीगढ़, 8 अगस्त . पंजाब Police की काउंटर इंटेलिजेंस फिरोजपुर यूनिट ने बीएसएफ (बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स) के साथ मिलकर क्रॉस-बॉर्डर नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले एक नेटवर्क का भंडाफोड़ करने में बड़ी कामयाबी हासिल की है. इसी के साथ Police ने इस ऑपरेशन में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ 30.200 किलोग्राम हेरोइन बरामद की.
ऑपरेशन की जानकारी देते हुए पंजाब Police के डीजीपी गौरव यादव ने Saturday को social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा, “एक बड़ी कामयाबी में काउंटर इंटेलिजेंस फिरोजपुर ने बीएसएफ के साथ मिलकर एक बड़े क्रॉस-बॉर्डर नशीले पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है. इस ऑपरेशन में दो आरोपियों को पकड़ा गया और 30.200 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई.”
उन्होंने आगे लिखा, “फाजिल्का के स्टेट स्पेशल ऑपरेशन्स सेल Police स्टेशन में इस मामले को लेकर एनडीपीएस एक्ट के तहत First Information Report दर्ज की गई है. इस तस्करी नेटवर्क के आगे और पीछे के कनेक्शन का पता लगाने और सीमा पार के हैंडलर्स से जुड़े सभी लोगों की पहचान करने के लिए आगे की जांच चल रही है.”
उन्होंने कहा कि पंजाब Police सीमा पर कड़ी निगरानी रखने और सीमा पार तस्करी व नशीले पदार्थों से जुड़े अपराधों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.
बता दें कि ड्रग तस्करों के खिलाफ पंजाब Police की ओर से लगातार की जा रही कार्रवाई का एक दूसरा मामला भी Thursday को पंजाब से सामने आया था, जहां एसएसपी डॉ. रवजोत ग्रेवाल के नेतृत्व में Police टीम ने दो ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया. दोनों आरोपियों की पहचान सिमरनजीत सिंह उर्फ मोगली और गुरप्रीत सिंह उर्फ भैरो के रूप में हुई.
एसएसपी ने बताया कि दोनों तस्कर पिछले कुछ समय से संगरूर इलाके में बड़े पैमाने पर नशे का काम कर रहे थे. उनमें से मोगली के पास से 510 ग्राम हेरोइन कॉमर्शियल मात्रा में बरामद की गई है. मोगली से पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर आगे भैरो को भी गिरफ्तार किया है, जिसके पास से 3 हथियार, 3 जिंदा कारतूस और 50 ग्राम हेरोइन बरामद की गई.
उन्होंने बताया कि मामले की जांच में आरोपियों का कुछ अंतरराज्यीय लिंक भी सामने आया है. इसी के साथ आरोपियों का आपराधिक इतिहास रहा है. मोगली पर पूर्व में 4 First Information Report और दूसरे भैरो के ऊपर पूर्व में 16 First Information Report विभिन्न थानों में दर्ज हैं.
–
डीके/डीकेपी