
रणथंभौर, 16 मार्च . विश्व पैरालंपिक समिति अध्यक्ष पॉल फिट्जगेरल्ड और पैरालंपिक समिति ऑफ इंडिया के सीईओ राहुल स्वामी अपने परिवार के साथ दो दिवसीय रणथंभौर के दौरे पर है. Sunday को रणथंभौर पहुंचने पर उनका वन विभाग के अधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया.
रणथंभौर के डीएफओ मानस सिंह के निर्देश पर जंगली जीवों से जुड़े परीक्षित शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया और उन्हें रणथंभौर में टाईगर सफारी कराई. पैरालंपिक समिति के पदाधिकारियों ने Sunday शाम को रणथंभौर में टाइगर सफारी के दौरान जोन नंबर दो, तीन और चार में टाइगर सफारी की और टाईगर की अठखेलियों के साथ ही रणथंभौर के प्राकृतिक सौंदर्य, अन्य वन्यजीवों और जैव विविधता का लुफ्त उठाया.
टाईगर सफारी के दौरान पैरालंपिक ऑफ इंडिया के सीईओ राहुल स्वामी और पॉल फिट्जगेरल्ड ने रणथंभौर के घने जंगलों, झीलों और वन्यजीवों को करीब से देखा और खूब आनंद लिया. उन्होंने यहां के प्राकृतिक वातावरण और वन्यजीव संरक्षण की व्यवस्था की सराहना की. इस दौरान उन्हें रणथंभौर के जोन चार में टाईगर 2506 के दीदार हुए. दोनों अतिथियों ने रणथंभौर में बिताए पलों को यादगार बताते हुए वन विभाग के प्रयासों की प्रशंसा की.
उन्होंने कहा कि रणथंभौर जैसा प्राकृतिक स्थल वन्यजीव प्रेमियों के लिए बेहद खास अनुभव प्रदान करता है. एक होटल में मीडिया से बात करते हुए पैरालंपिक ऑफ इंडिया के सीईओ राहुल स्वामी ने कहा कि पैरालंपिक में भी अब India तेजी से आगे बढ़ रहा है और साल दर साल हमारे खिलाड़ी न सिर्फ पदक जीत रहे हैं, बल्कि जीतने वाले पदकों की संख्या में भी वृद्धि हो रही है. उन्होंने कहा कि केंद्र Government की खेलों के प्रति अच्छी सोच का ही नतीजा है कि अब हम विश्व स्तर की पैरालंपिक प्रतियोगिताएं India में करा पा रहे हैं.
राहुल स्वामी ने कहा कि देश के Prime Minister Narendra Modi का खेलों के प्रति जो भाव है, उससे हर क्षेत्र में खिलाड़ी तैयार हो रहे हैं. Prime Minister का फिट इंडिया और खेलो इंडिया का सपना जहां साकार हो रहा है, फिट इंडिया और खेलो इंडिया मुहिम से देश के हर वर्ग से नए खिलाड़ी निकलकर आ रहे हैं और पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ा रहे हैं. खेलों को लेकर केंद्र Government का उन्हें अच्छा समर्थन मिल रहा है.
–
पीएके