महिला आरक्षण बिल से आधी आबादी को पूरा राजनीतिक हक मिलेगा : मुख्तार अब्बास नकवी

New Delhi, 15 अप्रैल . महिला आरक्षण बिल को ध्यान में रखकर संसद का विशेष सत्र आयोजित किया जा रहा है, जिसको लेकर Political बयानबाजी तेज है. इस बीच भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने Wednesday को इस बिल को देश की आधी आबादी के लिए जरुरी बताया.

मुख्तार अब्बास नकवी ने से बात करते हुए कहा, “महिला आरक्षण बिल ऐतिहासिक है. इसके कानून बनने के बाद आधी आबादी को पूरा Political हक मिलने वाला है. यह महिलाओं के Political सशक्तीकरण के लिए मील का पत्थर साबित होगा. मुझे नहीं लगता कि किसी को भी इस प्रगतिशील मिशन पर रोक लगाने की जरूरत है. अगर विरोध करने वाले कहीं पर आपत्ति जताएंगे, बहानेबाजी बनाएंगे और शर्ते बताएंगे तो सड़क और जनता के बीच उनका क्या हाल होगा, इसका अंदाजा उन्हें नहीं है. मुझे लगता है कि सभी को मिलकर महिला आरक्षण बिल के डिबेट में हिस्सा लेने की जरूरत है और साथ ही साथ निर्णय में हिस्सेदार और भागीदार बनने की जरूरत है.”

भाजपा नेता ने आगे कहा, “जब आप महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित करेंगे, तो निश्चित तौर पर इसके बाद सीटें बढ़ेंगी. निश्चित तौर पर देश में महिला आरक्षण सोनिया गांधी के समय पास तो हो गया था, लेकिन वह ठंडे बस्ते में रहा. आज मोदी Government जिस रिफॉर्म, ट्रांसफॉर्म और परफॉर्म के संकल्प के साथ Government काम कर रही है, उसके मद्देनजर यह इस बार पास भी होगा और लागू भी होगा.”

उन्होंने मिडिल ईस्ट मुद्दे पर कहा, “India ने पीएम मोदी के नेतृत्व में इस वैश्विक संकट में विश्वसनीय समझदारी दिखाई है. उसी का नतीजा है कि संसार India के इस संवेदनशील समझदारी का सम्मान कर रहा है. ईरान ने भी समय-समय के साथ India के इस समझदारी और संवेदनशीलता की सराहना की है. यह अपने आप में हर भारतवासी के लिए गर्व करने वाली बात है.”

उन्होंने बिहार में सम्राट चौधरी के Chief Minister बनने पर बधाई देते हुए कहा, “भाजपा लगातार बार-बार अपनी Political जमीन का विस्तार कर रही है, जिसका एक ही कारण है कि पार्टी की सुशासन के प्रति प्रतिबद्धता है और इसके लिए मजबूती के साथ काम कर रही है. बिहार में सम्राट चौधरी एक जमीनी नेता हैं, और वह प्रदेश के Chief Minister बने हैं, जो बहुत ही खुशी की बात है.”

नकवी ने आई-पैक के सह संस्थापक और डायरेक्टर की गिरफ्तारी पर कहा, “ममता दीदी को समझना चाहिए कि इवेंट और पॉलीटिकल मैनेजमेंट कंपनियों के भरोसे चुनाव में उतर रही हैं, तो वह गच्चा खाएंगी. इनके भरोसे चुनाव जीते नहीं जाते. भाजपा अपने कैडर के भरोसे और उसके साथ खड़े होकर चुनाव जीतती है. जब जनता टीएमसी को चुनाव में चारों खाने चित्त करेगी, तो वह वोटचोरी का इल्जाम लगाएंगे.”

एससीएच/एबीएम

Leave a Comment