महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ेगा, विपक्ष को सबक सिखाएंगी: राजस्थान भाजपा

jaipur, 18 अप्रैल . Rajasthan भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने Saturday को विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि महिला आरक्षण बिल गिराने को लेकर महिलाओं में बहुत गुस्सा है. उन्होंने कहा कि महिलाओं को इस विधेयक का विरोध करने वाले दलों को Political मंच पर आने नहीं देना चाहिए और उनका तिरस्कार करना चाहिए.

मदन राठौड़ ने समाचार एजेंसी से बातचीत करते हुए कहा, “वर्तमान समय में हमारी बहनें अंतरिक्ष में जा रही हैं, सेना में जा रही हैं. क्या वे कमजोर हैं? जब वे शासन-प्रशासन में हैं तो कानून में क्यों नहीं हैं? Prime Minister Narendra Modi को इस बात का बहुत दुख है कि कांग्रेसियों ने देश की महिलाओं का हक छीन लिया.”

उन्होंने आगे कहा, ” सीएम ममता बनर्जी खुद एक महिला हैं, लेकिन उन्होंने महिला की दुश्मन बनकर उनके लिए कानून नहीं बनने दिया. यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है.”

भाजपा महिला मोर्चा की Rajasthan प्रदेश अध्यक्ष राखी राठौड़ ने भी विपक्ष की कड़ी निंदा की. उन्होंने कहा, “विपक्ष ने बिल गिराकर जो खुशियां मनाईं, वह उत्सव का माहौल था. कांग्रेस और इंडिया महागठबंधन के लोग हमेशा से महिलाओं को पीछे रखने का काम करते रहे हैं. सबसे दुख की बात यह है कि प्रियंका गांधी और डिंपल यादव भी वहां मौजूद थीं. मुझे विश्वास था कि वे महिलाओं के पक्ष में वोट करेंगी, लेकिन अफसोस है कि उन्होंने भी वही पुरानी मानसिकता दिखाई.”

राखी राठौड़ ने आगे कहा, “वे जिस Political पृष्ठभूमि से आती हैं, उनकी अपनी सीट तो पक्की है, लेकिन आम महिला कार्यकर्ताओं के लिए उनके मन में कोई जगह नहीं थी, उन्हें महिलाओं के समर्थन में खड़े होने का सुनहरा मौका मिला था, लेकिन उन्होंने अवसर गंवा दिया.”

महिला मोर्चा अध्यक्ष ने घोषणा की कि विपक्ष के इस रवैये के खिलाफ 20 अप्रैल को jaipur में एक बड़ा और ऐतिहासिक प्रदर्शन किया जाएगा. उन्होंने कहा, “विपक्ष महिला विरोधी है. अब महिलाएं उनके खिलाफ वोट करके उन्हें सबक सिखाएंगी.”

एससीएच/डीकेपी

Leave a Comment