
Bengaluru, 18 अप्रैल . ट्रिस्टन स्टब्स की तूफानी पारी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने Saturday को रॉयल चैलेंजर्स Bengaluru (आरसीबी) के विरुद्ध 6 विकेट से जीत दर्ज की. ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ स्टब्स ने बताया कि वह नहीं चाहते थे कि मैच अंतिम ओवर तक पहुंचे. हालांकि, उन्होंने शुक्र जताया है कि डीसी ने मुकाबला अपने नाम किया.
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने 8 विकेट खोकर 175 रन बनाए. इस पारी में फिलिप साल्ट ने 38 गेंदों में 3 छक्कों और 4 चौकों के साथ 63 रन की पारी खेली.
इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने 19.5 ओवरों में जीत दर्ज कर ली. इस टीम के लिए केएल राहुल ने 34 गेंदों में 8 बाउंड्री के साथ 57 रन बनाए, जबकि ट्रिस्टन स्टब्स ने 47 गेंदों में 1 छक्के और 4 चौकों के साथ 60 रन की नाबाद पारी खेली. अंतिम ओवर में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए डेविड मिलर ने 10 गेंदों में नाबाद 22 रन अपने खाते में जोड़े.
‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुने जाने के बाद ट्रिस्टन स्टब्स ने कहा, “मैं ड्रेसिंग रूम में इस पारी के लिए पूरी तरह से तैयार था. मैंने सोचा, बस गेंद पर नजर रखो और फिर वहीं से आगे बढ़ो.”
दिल्ली कैपिटल्स ने 18 के स्कोर तक अपने 3 विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद स्टब्स ने मोर्चा संभाला. दाएं हाथ के बल्लेबाज ने बताया कि वह जल्दी बल्लेबाजी करने आ गए थे, लेकिन पावरप्ले के आखिरी दो ओवरों में लगा कि अब आक्रामक खेला जा सकता है. हालांकि, केएल राहुल ने ज्यादा स्ट्राइक लेते हुए टीम को शानदार मोमेंटम दिया. मिडिल ओवर्स में उनकी बल्लेबाजी शानदार थी.
स्टब्स ने कहा कि टीम ने पहले ही साझेदारी में बल्लेबाजी करने की योजना बनाई थी, इसलिए जब राहुल अच्छी लय में थे, तो उन्हें ज्यादा स्ट्राइक देना सही फैसला था. पिच को लेकर उन्होंने कहा कि विकेट ज्यादा टर्न नहीं ले रहा था, लेकिन थोड़ा धीमा जरूर था, जो उनके घरेलू हालात जैसा ही लगा.
आखिरी ओवरों की रणनीति पर स्टब्स ने कहा, “हां, मैं लगातार सोच रहा था कि तीन छक्के और हम सीधे मैच में वापस आ जाएंगे. उन्होंने (आरसीबी) अपने सबसे अच्छे गेंदबाजों से काफी जल्दी गेंदबाजी करवा ली थी. इसलिए मैंने हमेशा सोचा, सबसे खराब स्थिति में भी, आखिरी ओवर में हमें जितने रन चाहिए, उतने बना लेंगे. मैं मैच को आखिरी ओवर तक ले जाना नहीं चाहता था, लेकिन शुक्र है कि हम जीत गए. मैंने उनसे (मिलर से) कहा, मुझे पता था कि हम यह कर लेंगे. मुझे यह नहीं पता था कि कैसे करेंगे. इसलिए शुक्र है कि डेविड मिलर दूसरे छोर पर थे. यही उनकी खासियत है, यही उनका असली खेल है.”
–
आरएसजी