
Patna, 19 अप्रैल . Lok Sabha में संविधान (131वां संशोधन) विधेयक के गिरने के बाद एनडीए की महिला नेताओं ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला. बिहार की एनडीए महिला नेताओं ने कहा कि विपक्ष का दोहरा रवैया बेनकाब हो गया है और देश की महिलाएं उन्हें कभी माफ नहीं करेंगी.
भाजपा की राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने कहा कि आज इस देश में महिलाएं खिलाड़ी, वैज्ञानिक, डॉक्टर, सैनिक और पायलट हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने कहा था कि हम किसी समाज की प्रगति को उस समाज की महिलाओं की स्थिति से मापते हैं. Prime Minister Narendra Modi ने महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में अनेक कदम उठाए हैं. निश्चित रूप से इस देश की महिलाओं को उनके अधिकार मिलेंगे, लेकिन विपक्ष ने जिस तरह से रवैया संसद में अपनाया, यह बिल पारित नहीं होने दिया, देश की महिलाएं कभी माफ नहीं करेंगी.
उन्होंने कहा कि हमारी भाजपा Government और दलित समुदाय की यह Government महिलाओं को उनके अधिकार देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. जिस तरह कांग्रेस और कुछ ताकतों ने महिला समाज का अपमान किया है, महिलाएं इसे कभी नहीं भूलेंगी. महिला समाज इन लोगों को कभी माफ नहीं करेगा.
दर्शना सिंह ने कहा कि विपक्ष का असली चेहरा बेनकाब हो गया है. विपक्ष ने कभी यह नहीं चाहा कि महिलाओं को उनके अधिकार मिलें. पिछले तीन दशकों से महिला आरक्षण विधेयक को विपक्ष द्वारा किसी न किसी बहाने से टाला जाता रहा है.
बिहार Government की पूर्व मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि विपक्ष का दोहरा चरित्र बेनकाब हो गया है. उनके अपने परिवार के सदस्य, चाहे वे कांग्रेस से हों या राजद से, Lok Sabha तक पहुंच गए हैं, लेकिन गांवों की गरीब और शोषित महिलाओं को, जिनमें दलित, आदिवासी और पिछड़े समुदाय की महिलाएं भी शामिल हैं, उन्हें अवसर नहीं दिए गए.
एनडीए की अन्य महिला नेताओं ने भी विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि महिलाओं के नाम पर राजनीति करने वालों का असली चेहरा अब सामने आ चुका है. उन्होंने Prime Minister Narendra Modi और एनडीए Government द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों का समर्थन किया.
–
डीकेएम/डीकेपी