2029 तक लोकसभा और विधानसभाओं में महिला आरक्षण लागू होगा: मिलिंद देवरा

Mumbai , 9 अप्रैल . शिवसेना सांसद मिलिंद देवरा ने महिला आरक्षण बिल पर Prime Minister Narendra Modi के लेख का स्वागत करते हुए कहा कि अगले सप्ताह 16 से 18 अप्रैल तक बुलाए गए विशेष सत्र में महिला आरक्षण और परिसीमन से संबंधित बिल पास किए जाएंगे.

Mumbai में शिवसेना सांसद मिलिंद देवरा ने से बातचीत करते हुए कहा कि जैसे ही परिसीमन बिल पास होगा, परिसीमन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. हमारा लक्ष्य, जैसा कि Prime Minister मोदी ने Thursday को अपने लेख में लिखा है, 2029 तक Lok Sabha और सभी राज्यों की विधानसभाओं में महिला आरक्षण लागू करना है.

उन्होंने Prime Minister मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिवसेना की ओर से मैं Prime Minister मोदी का बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं. हमारी पूरी पार्टी इस बिल को अपनी पूरी ताकत और समर्थन देती है.

मिलिंद देवरा ने कहा कि राज्यसभा को ‘उच्च सदन’ कहा जाता है. इसमें युवा और नीतीश कुमार जैसे अनुभवी नेता शामिल होते हैं. देश को आगे ले जाने के लिए युवा और अनुभवी नेताओं को साथ मिलकर काम करना होगा.

बारामती उपचुनाव में कांग्रेस द्वारा अपना उम्मीदवार वापस लेने पर देवरा ने कहा कि Maharashtra में उपChief Minister के निधन जैसी दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद उम्मीदवार वापस लेना एक परंपरा रही है.

उन्होंने कहा कि इसके लिए मैं कांग्रेस का धन्यवाद करता हूं.

बता दें कि बारामती उपचुनाव को लेकर Maharashtra कांग्रेस के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने घोषणा की है कि कांग्रेस इस उपचुनाव में अपना उम्मीदवार वापस लेगी. पार्टी ने पहले इस सीट से उम्मीदवार उतारा था, जो उपChief Minister सुनेत्रा पवार के खिलाफ मैदान में थे.

यह फैसला ऐसे समय पर आया है, जब नामांकन वापस लेने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है और चुनाव को लेकर लगातार सियासी हलचल बनी हुई थी.

बारामती सीट पर मतदान 23 अप्रैल को होना है, लेकिन अब कांग्रेस के इस कदम के बाद चुनाव के समीकरण पूरी तरह बदल गए हैं.

डीकेएम/डीकेपी

Leave a Comment