देश की महिलाएं विपक्ष को कभी माफ नहीं करेंगी: जयवीर सिंह

मैनपुरी, 18 अप्रैल . Lok Sabha में महिला आरक्षण से जुड़ा संविधान संशोधन विधेयक पास नहीं होने से Political बयानबाजी तेज है. इस बीच उत्तर प्रदेश Government के कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने विपक्ष पर निशाना साधा और दावा किया कि इसके लिए महिलाएं उन्हें कभी माफ नहीं करेंगी.

उत्तर प्रदेश Government के कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने समाचार एजेंसी से बातचीत करते हुए कहा, “महिला सशक्तिकरण एक बड़ा विषय है. जिन लोगों ने इस बिल को गिराने में अपनी भूमिका निभाई है, निश्चित रूप से देश की महिलाएं उन्हें कभी माफ नहीं करेंगी. आने वाले चुनाव इस बात का प्रमाण देंगे कि महिलाओं का वोट उन्हें नहीं मिल रहा है. देश की महिलाओं में आक्रोश है. अगर संसद भवन की बात करें तो वहां भी जो महिला सांसद थी, उन्होंने जबरदस्त आक्रोश व्यक्त किया. विपक्षी सांसद जिन्होंने इस बिल को गिराने में अपनी भूमिका निभाई, उन्हें नुकसान उठाना पड़ेगा. विपक्ष ने साबित कर दिया है कि वह महिलाओं के विरोधी हैं.”

उन्होंने कांग्रेस महासिचव प्रियंका गांधी द्वारा इसे लोकतंत्र की जीत बताने पर निशाना साधा और कहा, “उन्हें जो करना था, वह उन्होंने किया. अब निश्चित रूप से इसके परिणाम भुगतने के लिए विपक्ष को तैयार रहना चाहिए. देश की महिलाएं इसका जवाब आने वाले चुनाव में लोकतांत्रिक तरीके से देने का काम करेंगी.”

उन्होंने कहा, “महिला आरक्षण बिल पर कानून बनाने की प्रक्रिया अभी से नहीं, बल्कि 25-30 सालों से चल रही है. इसको लाने के लिए सभी Governmentों ने प्रयास किया, लेकिन किन्हीं कारणों से हम उसमें सफल नहीं हो पाए. ऐसे में Government का प्रयास था कि हम 2029 तक इसे लागू करके महिलाओं को सक्रिय भागीदारी दे दें. जहां तक 2023 के कानून की बात हो रही है, उसके तहत जनगणना के बाद प्रक्रिया शुरू होने की बात कही गई थी, जिसका मतलब कि यह 2034 से पहले लागू नहीं हो सकता था. Government संविधान में संशोधन लाकर इसे 2029 तक लागू करना चाहती थी. हम महिलाओं को अधिकार देने का काम कर रहे थे.”

उन्होंने Lok Sabha के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, “देश के बाहर और अंदर जो लोकतांत्रिक मूल्य और मर्यादा है, जिनका पालन सदैव पक्ष और विपक्ष ने एकजुटता के साथ किया है. राष्ट्रीय स्तर, राष्ट्रहित और विदेश नीति के जो मुद्दे होते हैं, इन विषयों पर पक्ष और विपक्ष नहीं होता. इन सभी विषयों पर एक राय बनती है, लेकिन आज राहुल गांधी न सिर्फ देश बल्कि विदेश की धरती पर भी जाकर राष्ट्रीय सुरक्षा और हितों से जुड़ी हुई बात हो, सदैव Government की निंदा करने का काम किया है. वह पीएम मोदी पर आरोप लगाने का काम पूर्व में भी करते रहे हैं.”

जयवीर सिंह ने जातीय जनगणना के सवाल पर कहा, “जातीय जनगणना हो रही है. यह एक सिस्टम के तहत हो रही है. अभी मकानों की गणना हो रही है. जातीय जनगणना के 2027 तक पूर्ण होने का लक्ष्य है. उसी के तहत आगे की कार्रवाई हो रही है.”

एससीएच/डीकेपी

Leave a Comment