
New Delhi, 18 अप्रैल . पीएम मोदी ने Saturday को राष्ट्र को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि महिला का अधिकार छीनकर विपक्ष ताली बजा रहा था.
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने Prime Minister मोदी के संबोधन पर कहा कि पीएम मोदी का एक जोरदार संबोधन, जिसमें उन्होंने विपक्ष के महिला विरोधी और विभाजनकारी चेहरे को बेनकाब किया. कांग्रेस, डीएमके, सपा और टीएमसी की सुधार-विरोधी मानसिकता के कारण देश ने एक ऐतिहासिक अवसर गंवा दिया. पीएम मोदी के नेतृत्व में हम संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण के वैध अधिकार सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
पूर्व Governor किरण बेदी ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि Prime Minister मोदी के संदेश ने उम्मीद फिर से जगा दी है. शायद 2029 से बहुत पहले ही महिलाएं राज्य विधानसभाओं और संसद में अपनी सही जगह ले लेंगी. यह तो समय ही बताएगा, लेकिन तेजी साफ है.
उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पोस्ट में लिखा कि पीएम मोदी द्वारा ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ पर राष्ट्र के नाम संबोधन को सुना. उन्होंने अपने उद्बोधन में कांग्रेस एवं उसके सहयोगी दलों की सच्चाई को देश के सामने उजागर करते हुए उनके महिला विरोधी चेहरे को बेनकाब किया. महिला आरक्षण से जुड़े संविधान संशोधन को पारित न होने देना न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि यह देश की नारी शक्ति के Political सशक्तिकरण की भ्रूण हत्या के समान है. सदन में इस महत्वपूर्ण विधेयक के गिरने के बाद जिस प्रकार कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों के नेताओं द्वारा मेजें थपथपाकर जश्न मनाया गया, वह उनकी संवेदनहीनता और बेशर्मी को दर्शाता है. देश की मातृशक्ति इस अपमान को कभी स्वीकार नहीं करेगी. निश्चित ही आने वाले समय में देश की महिलाएं इस अन्याय का लोकतांत्रिक तरीके से उत्तर देंगी.
भाजपा की वरिष्ठ नेता वसुंधरा राजे ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि सांच को आंच की जरूरत नहीं है.
उन्होंने आगे लिखा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया में समान भागीदारी देने के प्रयास का मैं ही नहीं, देश की हर महिला स्वागत कर रही है. यह भी तय मान लीजिए कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करने वाले ऐसे लोग चौथी बार भी विपक्ष में ही बैठने की तैयारी कर चुके हैं. ऐसे लोग चाहे जितना भ्रम फैलाएं, बाधाएं उत्पन्न करें. देश की नारी शक्ति न रुकी है, न रुकेगी.
Union Minister चिराग पासवान ने पीएम मोदी के संबोधन का समर्थन करते हुए एक्स पोस्ट में लिखा कि आज India का हर नागरिक देख रहा है कि कैसे India की नारी शक्ति की उड़ान को रोक दिया गया और उनके सपनों को बेरहमी से कुचल दिया गया. हमारे भरसक प्रयास के बावजूद हम सफल नहीं हो पाए. नारी शक्ति वंदन अधिनियम संसद में पास नहीं हो पाया. मैं इसके लिए सभी माताओं-बहनों से क्षमाप्रार्थी हूं.
Union Minister अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि नारी सब भूल जाती है, लेकिन कभी अपना अपमान नहीं भूलती.
दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता ने एक्स पोस्ट में लिखा कि कांग्रेस, महिला आरक्षण के विषय से ही नफरत करती है. उसने हमेशा ही महिला आरक्षण को रोकने के लिए षड्यंत्र किए हैं.
–
डीकेएम/डीकेपी