
चंडीगढ़, 10 अप्रैल . नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर पंजाब-Haryana हाईकोर्ट की महिला वकीलों की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं. वकील मीनाक्षी चौधरी ने से बात करते हुए कहा कि बीते तीन दशकों के महिलाएं इसका इंतजार कर रही हैं. इसका इंतजार करते-करते हमारी उम्र निकल जाएगी, लेकिन आने वाली पीढ़ी को इसका फायदा होता है तो स्वागत योग्य है.
पीएम मोदी की ओर से महिलाओं को लिखे पत्र को लेकर मीनाक्षी चौधरी ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे हैं. राजनीति में महिलाओं को अवसर नहीं मिल पाता. नेता अपने परिवार की महिलाओं को आगे बढ़ाते हैं. आम महिलाओं को किसी भी Political पार्टी की ओर से आगे नहीं बढ़ाया जाता.
वकील किरनदीप कौर ने से बातचीत में कहा कि महिलाओं के लिए आरक्षण महत्वपूर्ण है. ऐसा नहीं है कि पुरुषों की तुलना में महिलाओं को मौके नहीं मिलते, लेकिन कई जगह हम खुद पीछे रह जाते हैं. हमको ऐसा लगता कि हम ये नहीं कर सकते बल्कि पुरुष हमसे बेहतर कर सकते हैं. हमारे पास संभावनाएं हैं. ऐसे में अगर महिलाओं को आरक्षण मिलता है तो आगे आने के लिए पुश मिलेगा. आरक्षण मिलने से महिलाएं आगे आएंगी.
वकील रिंकी के. सिंघानिया ने से कहा कि महिलाओं को आरक्षण देने का Government का बहुत अच्छा पहल है. उन्होंने कहा कि कई जगहों पर नाम महिलाओं का होता है, लेकिन काम कोई और कर रहा होता है. इसको भी बदलने की जरूरत है. अगर आरक्षण महिलाओं को मिल रहा है तो काम भी वही करें. जो महिलाएं संसद पहुंचे वहीं लीड करें. जब महिलाओं को मौका मिला तो उन्होंने हर जगह खुद को साबित किया है.
–
एसडी/वीसी