मध्य प्रदेश में महिला आरक्षित सीट से नहीं मिलेगा नेता के परिवार की महिला को टिकट

Bhopal , 16 अप्रैल . Lok Sabha और विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की कवायद चल रही है, वहीं Madhya Pradesh कांग्रेस ने ऐलान किया है कि आगामी चुनाव में महिला के लिए आरक्षित सीट से कांग्रेस के किसी नेता के परिवार की महिला को टिकट नहीं दिया जाएगा. पार्टी महिलाओं के लिए आरक्षित सीटों से महिला कार्यकर्ता को ही उम्मीदवार बनाएगी.

राजधानी Bhopal में महिला कांग्रेस की प्रदेश इकाई के पदाधिकारियों की बैठक हुई. इस बैठक को संबोधित करते हुए Madhya Pradesh कांग्रेस के प्रभारी महासचिव हरीश चौधरी ने कहा कि महिला आरक्षण का कानून सबसे पहले कांग्रेस लेकर आई थी. उस समय पर भाजपा और दूसरे Political दलों ने साथ नहीं दिया. कांग्रेस की Government के कार्यकाल में ही Madhya Pradesh में नगर निगम और पंचायत में महिलाओं के लिए आरक्षण की व्यवस्था को लागू की गई थी. इस समय भाजपा Government के द्वारा जो संसद का विशेष सत्र बुलाया गया है, वह पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु के चुनाव को प्रभावित करने के लिए बुलाया गया है.

प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि अब जो भी चुनाव होंगे, उसमें महिलाओं के लिए आरक्षित सीट पर महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं को ही टिकट दिया जाएगा. अब यदि कांग्रेस नेता के परिवार की किसी महिला को भी चुनाव लड़ना है, तो उसे महिला कांग्रेस में कार्य करना पड़ेगा. हमेशा यह आरोप लगता है कि महिलाओं के लिए आरक्षित सीट पर नेताजी की मां, पत्नी या बहन चुनाव लड़ती है. अब ऐसा नहीं होगा. इसका हम पॉलिटिकल अफेयर कमेटी की बैठक में प्रस्ताव भी मंजूर करेंगे.

इस बैठक में Madhya Pradesh महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रीना बौरासी सेतिया ने संगठन के विस्तार और मजबूती की पूरी रूपरेखा प्रस्तुत की. उन्होंने कहा कि हमें संगठन का विस्तार करना है. हर बूथ और हर गांव तक महिला कांग्रेस का आधार तैयार करना है. इसके साथ ही Political लड़ाई में महिलाओं की सीधी भागीदारी को सुनिश्चित किया जाएगा. संघर्ष की राजनीति में भी महिलाएं अग्रिम पंक्ति में खड़ी नजर आएगी.

इस बैठक में यह फैसला लिया गया कि महिला कांग्रेस की प्रदेश इकाई के पदाधिकारी को अलग-अलग जिले का प्रभारी बनाया जाएगा. उनके लिए यह आवश्यक होगा कि वह अपने प्रभार वाले जिले में हर महीने के 30 दिन में से 10 दिन का समय बिताएं. इन प्रभारी के द्वारा जिला अध्यक्ष पद के लिए तीन-तीन नाम की पैनल बनाकर अनुशंसा की जाएगी. उसमें से जिला अध्यक्ष की नियुक्ति की जाएगी.

इसके साथ ही महिला कांग्रेस के द्वारा अब विधानसभा क्षेत्र स्तर पर महिला कांग्रेस के अध्यक्ष भी नियुक्त किए जाएंगे. इस बैठक में महिला कांग्रेस की प्रभारी ममता चंद्राकर, इंदौर संभाग की प्रभारी उषा नायडू, प्रदेश कांग्रेस के संगठन मंत्री संजय कामले, और पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे भी मौजूद थे.

एसएनपी/एएमटी

Leave a Comment