इजरायल-लेबनान सीजफायर: उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने ट्रंप की मध्यस्थता को सराहा, स्थायी शांति पर जोर

नई द‍िल्‍ली, 16 अप्रैल . यूरोपियन कमीशन की प्रेसिडेंट उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने इजरायल-लेबनान संघर्ष में घोषित दस दिन के युद्धविराम का स्वागत क‍िया. उन्होंने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप की मध्यस्थता से हुआ यह सीजफायर शांति की दिशा में एक सकारात्मक कदम है.

यूरोपियन कमीशन की प्रेसिडेंट उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ”मैं President ट्रंप की मध्यस्थता में हुई इजरायल और लेबनान के बीच दस दिन के सीजफायर की घोषणा का स्वागत करती हूं. यह एक राहत की बात है, क्योंकि इस संघर्ष में पहले ही बहुत ज्‍यादा जानें जा चुकी हैं.”

प्रेसिडेंट उर्सुला ने आगे कहा, ”अब हमें सिर्फ एक अस्थायी युद्धविराम की नहीं, बल्कि स्थायी शांति के रास्ते की जरूरत है. यूरोप, लेबनान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के पूर्ण सम्मान की मांग करता रहेगा. हम, पर्याप्त मानवीय सहायता के जरिए लेबनान के लोगों का समर्थन करते रहेंगे.”

अमेरिकी President डोनाल्ड ट्रंप ने लेबनान के President जोसेफ आउन और इजरायल के Prime Minister बेंजामिन नेतन्याहू के साथ बातचीत के बाद संघर्षविराम और स्थायी शांति की दिशा में बड़ी पहल का दावा किया है. उन्होंने बताया कि दोनों देशों के बीच दस द‍िनों के युद्धविराम पर सहमति बनी है.

ट्रंप ने कहा, “दुनिया भर में नौ युद्धों को सुलझाना मेरे लिए एक सम्मान की बात रही है; यह मेरा 10वां प्रयास है.”

ट्रंप ने सोशल मीड‍िया अकाउंट ट्रुथ सोशल पर बताया, ”अभी-अभी मेरी लेबनान के President जोसेफ आउन और इजरायल के Prime Minister नेतन्याहू के साथ बहुत ही बेहतरीन बातचीत हुई. इन दोनों नेताओं ने इस बात पर सहमति जताई है कि अपने देशों के बीच शांति स्थापित करने के लिए वे ईएसटी समय के अनुसार शाम पांच बजे से औपचारिक रूप से दस दिनों के ‘सीजफायर’ (युद्धविराम) की शुरुआत करेंगे.

ट्रंप ने पोस्‍ट में कहा, “34 वर्षों में पहली बार, इन दोनों देशों के प्रतिनिधियों ने यहां वाशिंगटन डीसी में हमारे महान विदेश मंत्री, मार्को रुबियो के साथ मुलाकात की. मैंने उपPresident जेडी वेंस और विदेश मंत्री रुबियो को ‘जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ’ के चेयरमैन डैन रेजिन केन के साथ मिलकर, इजरायल और लेबनान के साथ काम करते हुए एक स्थायी शांति स्थापित करने का निर्देश दिया है. दुनिया भर में नौ युद्धों को सुलझाना मेरे लिए एक सम्मान की बात रही है, और यह मेरा 10वां प्रयास होगा. तो चलिए, इसे पूरा करके दिखाते हैं.”

लेबनान के President जोसेफ आउन ने भी इजरायल-लेबनान में संघर्ष-विराम कराने और स्थायी शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए President ट्रंप की ओर से किए जा रहे प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया. इन प्रयासों से इस क्षेत्र में शांति प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का मार्ग प्रशस्त हुआ है. उन्होंने कामना की कि इन प्रयासों को जारी रखा जाए, ताकि जल्द से जल्द संघर्ष को रोका जा सके.

एवाई/डीकेपी

Leave a Comment