
New Delhi, 4 मई . पश्चिम बंगाल और असम समेत देश के पांच राज्यों में मिले जनादेश को लेकर Prime Minister Narendra Modi ने New Delhi स्थित भाजपा मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया.
इस दौरान उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में करीब 93 प्रतिशत मतदान होना, अपने आप में ऐतिहासिक रहा है. असम, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरलम में भी मतदान के नए रिकॉर्ड बने हैं. इसमें भी महिलाओं की भागीदारी बहुत अधिक रही है. ये भारतीय लोकतंत्र की सबसे उजली तस्वीर बन रही है.
उन्होंने कहा कि मैं आज चुनाव आयोग को, आयोग के सभी कर्मचारी भाई-बहनों को, मतदान प्रक्रिया से जुड़े सारे कर्मियों को, और विशेष तौर पर सुरक्षा बलों को भी बहुत-बहुत अभिनंदन करता हूं. India के लोकतंत्र की गरिमा को बनाए रखने में आप सबका योगदान इतिहास हमेशा याद रखेगा. पिछले साल 14 नवंबर को जब बिहार चुनाव के नतीजे आए थे, तब मैंने यहीं इसी जगह से आप सबको कहा था कि गंगा जी बिहार से आगे बहते हुए गंगासागर तक जाती है और आज बंगाल की जीत के साथ गंगोत्री से लेकर गंगासागर तक कमल ही कमल खिला हुआ है. उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार और अब पश्चिम बंगाल, आज मां गंगा के इर्दगिर्द बसे इन राज्यों में भाजपा-एनडीए Government है.
उन्होंने कहा कि 2013 में जब भारतीय जनता पार्टी ने मुझे Prime Minister के उम्मीदवार के रूप में भी काम दिया और जब मैं काशी में अपना नामांकन भरने गया था, और पत्रकारों ने मुझे घेर लिया, तो स्वाभाविक रूप से मेरे हृदय से ध्वनि निकली थी और मैंने कहा था कि न मैं आया हूं, न मुझे किसी ने भेजा है. मां गंगा ने मुझे बुलाया है. आज मैं हर पल अनुभव कर रहा हूं कि मां गंगा के आशीर्वाद निरंतर हम सब पर अपनी कृपा बरसा रहे हैं.
Prime Minister मोदी ने कहा कि गंगा जी के साथ-साथ ब्रह्मपुत्र का भी हम पर बहुत आशीर्वाद रहा है. मां कामख्या का आशीर्वाद रहा है. असम की जनता ने लगातार तीसरी बार भाजपा-एनडीए पर भरोसा किया है. असम की जनता ने लगातार तीसरी बार भाजपा-एनडीए गठबंधन पर भरोसा जताया है. यह हैट्रिक है! असम के इतिहास में यह एक बड़ी उपलब्धि है. चाय बागान क्षेत्रों में भी भाजपा को अभूतपूर्व समर्थन मिला.
उन्होंने कहा कि 2021 में, हमने सर्वश्रेष्ठ पुडुचेरी का विजन प्रस्तुत किया. पुडुचेरी की जनता ने इस विज़न पर भरोसा जताया और हमें आशीर्वाद दिया. पिछले पांच वर्षों में, हमारी एनडीए Government ने पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ इस विजन को साकार करने के लिए काम किया, और आज पुडुचेरी की जनता एनडीए पर भरोसा करती है. मैं पुडुचेरी के युवाओं और मछुआरों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि हम आपके उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे. पुडुचेरी की समृद्धि हमारा संकल्प है.
–
एमएस/एबीएम