बिहार या यूपी, किसकी होगी जीत: रिलीज हुआ रानी चटर्जी और संजना पांडेय की ‘यूपी वाली, बिहार वाली’ का ट्रेलर

Mumbai , 18 अप्रैल . भोजपुरी सिनेमा की फेमस एक्ट्रेस रानी चटर्जी और संजना पांडेय जल्द ही अपकमिंग फिल्म ‘यूपी वाली, बिहार वाली’ पोस्टर रिलीज के बाद से ही सुर्खियों में बनी हुई हैं, लेकिन अब फिल्म का मजेदार ट्रेलर भी रिलीज हो गया है.

ट्रेलर में रानी चटर्जी और संजना पांडेय के बीच बिहार और यूपी राज्य को लेकर खींचतान जारी है. रानी चटर्जी जहां यूपी वाली हैं, तो संजना पांडेय बिहार वाली हैं. रानी अपने घर के लिए बिहार वाली देवरानी को पसंद करती है, लेकिन बोलचाल से लेकर पहनावे तक टोकती भी रहती है. शादी के बाद इन्हीं सब चीजों को लेकर दोनों के बीच जबरदस्त तकरार भी होती है. संजना सिंह यूपी की बुराई करती है, तो रानी बिहार की, लेकिन संजना के मां बनने की खुशखबरी से घर में सब कुछ बदल जाता है.

देवरानी-जेठानी के बीच प्यार पनपने लगता है, लेकिन एक हादसा पूरे घर की खुशियां छीन लेता है. संजना के बच्चे की मौत हो जाती है और वह मानसिक रूप से कमजोर हो जाती है. संजना को ठीक करने के लिए पूरा परिवार एक हो जाता है लेकिन आगे क्या होता है, उसके लिए फिल्म के रिलीज का इंतजार करना होगा. यूजर्स को भी फिल्म का ट्रेलर काफी अच्छा लग रहा है और वे दोनों अभिनेत्रियों की खुलकर तारीफ कर रहे हैं.

‘यूपी वाली, बिहार वाली’ के निर्देशक मंजुल ठाकुर कर रहे हैं, जबकि फिल्म के निर्माता संदीप सिंह और मंजुल ठाकुर हैं. फिल्म की कहानी अरविंद तिवारी ने लिखी है. फिल्म में रानी चटर्जी और संजना सिंह के अलावा, प्रशांत सिंह, अलोक सिंह, रीना रानी, ललित उपाध्याय, श्वेता वर्मा और प्रेम दुबे भी दिखेंगे. फिल्म की रिलीज डेट अभी साफ नहीं है लेकिन फिल्म को जल्द ही टीवी पर रिलीज किया जाएगा.

बता दें कि रानी चटर्जी और संजना पांडेय दोनों ही भोजपुरी की जानी-मानी Actress है. दोनों ही अभिनेत्रियों ने सास-बहू के इत्तर महिला उन्मुख फिल्मों में काम किया है. रानी चटर्जी ने कई फिल्में अपने बलबूते पर हिट कराई है.

पीएस/एएस

Leave a Comment