
Mumbai , 19 जून . शिवसेना प्रमुख और Maharashtra के उपChief Minister एकनाथ शिंदे ने Friday को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह जहां भी जाते हैं, वहां हार उनका पीछा करती है. उन्होंने इंडिया गठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा कि राहुल गांधी ‘बार-बार हारने वालों के कप्तान’ हैं.
शिवसेना के 60वें स्थापना दिवस पर आयोजित एक रैली को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने Prime Minister Narendra Modi के नारे ‘न खुद भ्रष्टाचार करूंगा, न किसी को करने दूंगा’ की तुलना विपक्ष के रवैये से करते हुए कहा कि ‘न खुद जीतेंगे और न किसी को जीतने देंगे.’
उन्होंने पीएम Narendra Modi को India के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले Prime Minister बनने पर बधाई भी दी.
शिंदे ने कहा कि Prime Minister मोदी का कार्यकाल भ्रष्टाचार के किसी भी दाग से मुक्त रहा है. उन्होंने कहा कि राम मंदिर का निर्माण और अनुच्छेद 370 को हटाने जैसे ऐतिहासिक फैसलों ने बालासाहेब ठाकरे के सपनों को पूरा किया है.
उन्होंने बताया कि एनडीए की बैठक में Prime Minister के सम्मान में प्रस्ताव पेश करने का अवसर शिवसेना को दिया गया था.
शिंदे ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भी बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में Maharashtra में वामपंथी उग्रवाद पर प्रभावी नियंत्रण पाया गया और अनुच्छेद 370 को हटाने जैसा ऐतिहासिक निर्णय लागू किया गया.
उन्होंने कहा कि यदि बालसाहेब ठाकरे आज जीवित होते तो वह भी Prime Minister मोदी और अमित शाह को बधाई देते.
शिंदे ने कहा कि इस वर्ष बालासाहेब ठाकरे की जन्म शताब्दी मनाई जा रही है और शिवसेना अब Maharashtra की दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है.
उन्होंने कहा कि आम शिवसैनिकों ने पार्टी को गांव-गांव तक पहुंचाया है. उन्होंने कहा, “बालासाहेब ठाकरे के असली उत्तराधिकारी मेरे शिवसैनिक हैं. उत्तराधिकार खून के रिश्तों से नहीं, बल्कि विचारधारा से तय होता है. शिवसेना जमीन का टुकड़ा नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की विचारधारा है.”
शिवसेना (यूबीटी) पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जो लोग कुछ दलों को कांग्रेस में विलय की सलाह दे रहे हैं, उन्हें पहले अपनी घटती ताकत पर आत्मचिंतन करना चाहिए.
शिंदे ने कहा कि जब उन्होंने 2022 में अलग रास्ता चुना था, तब विपक्ष ने दावा किया था कि उनका एक भी विधायक नहीं जीतेगा और उन्हें गांव लौटकर खेती करनी पड़ेगी.
उन्होंने कहा कि शिवसैनिकों के भरोसे और मेहनत की बदौलत पार्टी ने 40 से बढ़कर 60 विधायक बना लिए.
शिंदे ने कहा कि कुछ लोग उनके और Chief Minister देवेंद्र फडणवीस के बीच मतभेद पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन महायुति पूरी तरह एकजुट और मजबूत है.
उन्होंने विश्वास जताया कि विधान परिषद चुनाव में विपक्ष अपना खाता भी नहीं खोल पाएगा.
उन्होंने कहा कि Government का एकमात्र एजेंडा विकास और समाज के सभी वर्गों का कल्याण है.
लाडकी बहिन योजना का जिक्र करते हुए शिंदे ने कहा कि कुछ लोगों ने इस योजना को रोकने की कोशिश की थी, लेकिन Maharashtra की महिलाओं ने उन्हें करारा जवाब दिया.
उन्होंने कहा, “मैं वादा करता हूं कि चाहे कुछ भी हो जाए, दुनिया की कोई ताकत लाडकी बहिन योजना को बंद नहीं कर सकती.”
शिंदे ने कुछ नेताओं पर अहंकार की राजनीति करने और आत्मचिंतन से बचने का आरोप भी लगाया.
उन्होंने कहा कि जिला परिषद और नगर निकाय चुनावों के दौरान कुछ नेताओं ने अपने कार्यकर्ताओं का साथ छोड़ दिया था, जिसके बाद जनता ने उन्हें उनकी वास्तविक ताकत दिखा दी.
Maharashtra में संभावित सूखे की स्थिति पर शिंदे ने कहा कि Government पूरी तरह तैयार है.
उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया कि किसी भी संकट की स्थिति में Government उनके साथ मजबूती से खड़ी रहेगी.
उन्होंने कहा, “Maharashtra के खजाने पर सबसे पहला अधिकार यदि किसी का है, तो वह हमारे किसानों का है.”
शिंदे ने पार्टी कार्यकर्ताओं से मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान पर विशेष ध्यान देने और अधिक बूथ स्तर एजेंट (बीएलए) नियुक्त करने का भी आह्वान किया.
–
एएमटी/डीकेपी