
Mumbai , 22 अप्रैल . भारतीय सिनेमा में ऐतिहासिक और देशभक्ति से जुड़ी फिल्मों की हमेशा एक खास जगह रही है. इस कड़ी में इन दिनों ऐसी ही एक फिल्म ‘राजा शिवाजी’ काफी चर्चा में है, जिसे Actor रितेश देशमुख ने डायरेक्ट किया है. फिल्म के ट्रेलर और पोस्टर सामने आने के बाद से लोगों में इसे लेकर उत्साह देखा जा रहा है. खास बात यह है कि अब इस फिल्म को लेकर दिग्गज फिल्ममेकर सुभाष घई ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है.
सुभाष घई ने Wednesday को इंस्टाग्राम पर ‘राजा शिवाजी’ का पोस्टर शेयर करते हुए फिल्म की जमकर तारीफ की. उन्होंने ट्रेलर को बेहद दमदार बताया.
उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, ”सोचिए, जब ट्रेलर ही इतना रॉकिंग है, तो फिल्म कैसी होगी. थिएटर में फिल्म देखने का अनुभव और भी खास और जादुई होने वाला है. यह फिल्म दर्शकों को एक अलग ही स्तर का सिनेमाई अनुभव देने वाली है.”
उन्होंने कहा, ”रितेश देशमुख ने इस फिल्म को जुनून और मेहनत के साथ बनाया है. इस प्रोजेक्ट में उन्होंने अभिनय के साथ-साथ कहानी लिखने और निर्देशन पर भी शानदार काम किया है. फिल्म में देशभक्ति की भावना साफ नजर आती है. मुझे विश्वास है कि यह फिल्म दर्शकों को जरूर पसंद आएगी.”
इतना ही नहीं, सुभाष घई ने फिल्म में शामिल अन्य कलाकारों की भी सराहना की. उन्होंने संजय दत्त और अभिषेक बच्चन का जिक्र करते हुए कहा कि इन सितारों ने रितेश का पूरा साथ दिया है, ताकि फिल्म बेहतर बन सके. सभी चाहते हैं कि यह फिल्म सफल हो.
‘राजा शिवाजी’ मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित है. फिल्म में उनके संघर्ष, साहस और नेतृत्व को बड़े स्तर पर दिखाया जाएगा. यह कहानी सिर्फ इतिहास नहीं बल्कि प्रेरणा और देशभक्ति का संदेश भी देती है.
फिल्म में रितेश देशमुख मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. उनके अलावा, संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर, भाग्यश्री, फरदीन खान, जितेंद्र जोशी, अमोल गुप्ते और जेनेलिया देशमुख जैसे कलाकार शामिल हैं.
फिल्म को बड़े स्तर पर तैयार किया गया है और इसे एक पैन-इंडिया प्रोजेक्ट के रूप में पेश किया जा रहा है. ‘राजा शिवाजी’ जियो स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत है जबकि इसे ज्योति देशपांडे और जेनेलिया देशमुख ने प्रोड्यूस किया है. यह फिल्म 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और इसे मराठी, हिंदी और तेलुगु भाषाओं में दुनिया भर में दर्शकों के सामने पेश किया जाएगा.
–
पीके/पीएम