जब ‘हम हैं बेमिसाल’ की शूटिंग छोड़ मुंबई दौड़ पड़े थे सुनील शेट्टी, दिव्या भारती को लेकर मधु ने साझा कीं पुरानी यादें

Mumbai , 2 जुलाई . Bollywood फिल्म ‘हम हैं बेमिसाल’ 90 के दशक की उन एक्शन फिल्मों में से एक है, जिसमें उस दौर के बड़े सितारे एक साथ नजर आए थे. यह फिल्म सिर्फ अपने एक्शन और स्टारकास्ट की वजह से ही नहीं बल्कि इसकी शूटिंग से जुड़ी कुछ वास्तविक घटनाओं की वजह से भी याद की जाती है. इसी फिल्म से जुड़ा एक ऐसा किस्सा Actress मधु ने संग साझा किया.

से बात करते हुए मधु ने कहा, ”मैं और Actor सुनील शेट्टी उस समय Himachal Pradesh के शिमला में फिल्म की शूटिंग कर रहे थे. शूटिंग सामान्य रूप से चल रही थी, लेकिन इस दौरान हमें यह दुखद समाचार मिला कि मशहूर Actress दिव्या भारती अब इस दुनिया में नहीं रहीं. यह खबर सुनते ही पूरे सेट पर सन्नाटा छा गया और हर कोई दुखी हो गया. उस समय किसी को भी समझ नहीं आ रहा था कि इस अचानक हुई घटना पर कैसे प्रतिक्रिया दी जाए.”

मधु ने बताया कि सुनील शेट्टी दिव्या भारती के काफी करीब थे. दोनों के बीच अच्छे संबंध थे और वे एक-दूसरे का सम्मान करते थे. जैसे ही सुनील शेट्टी को दिव्या भारती के निधन की खबर मिली, उन्होंने बिना समय गंवाए शूटिंग बीच में ही छोड़ दी और तुरंत Mumbai के लिए रवाना हो गए.

मधु ने कहा, “मैं कभी दिव्या भारती से व्यक्तिगत रूप से नहीं मिली, लेकिन हमारे परिवारों के बीच पुरानी दोस्ती थी. मेरे पिता और दिव्या भारती के पिता एक-दूसरे को पहले से जानते थे और उनके बीच अच्छे संबंध थे. इस वजह से दिव्या भारती से एक अपनापन महसूस होता था.”

बता दें कि दिव्या भारती का निधन 5 अप्रैल 1993 को हुआ था. उस समय उनकी उम्र केवल 19 साल थी. बताया जाता है कि वे Mumbai स्थित अपने फ्लैट की पांचवीं मंजिल की बालकनी से गिर गई थीं. उनकी मौत को आधिकारिक रूप से एक दुर्घटना बताया गया लेकिन आज भी उनके निधन को लेकर कई तरह की चर्चाएं और सवाल लोगों के बीच बने रहते हैं.

फिल्म ‘हम हैं बेमिसाल’ की बात करें, तो इसका निर्देशन दीपक बहरी ने किया था. इस फिल्म में मधु और सुनील शेट्टी मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे. इनके अलावा अक्षय कुमार और शिल्पा शिरोडकर भी महत्वपूर्ण किरदारों में दिखाई दिए थे.

पीके/पीएम

Leave a Comment