झारखंड : एसआईआर के तहत राज्यपाल ने भरकर जमा किया मतदाता गणना प्रपत्र, नागरिकों से सहयोग की अपील

रांची, 2 जुलाई . Jharkhand के Governor संतोष कुमार गंगवार ने Thursday को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत स्वयं गणना प्रपत्र भरकर बूथ स्तर पदाधिकारी (बीएलओ) को सौंपा.

इस दौरान उन्होंने राज्य के सभी पात्र भारतीय नागरिकों से अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में शामिल होना लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाने के लिए आवश्यक है.

लोक भवन में Governor ने 63-रांची विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या-16 की बीएलओ मंजू कच्छप को विधिवत भरा हुआ और हस्ताक्षरित गणना प्रपत्र सौंपा. इस अवसर पर Jharkhand के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार, रांची के जिला निर्वाचन पदाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री तथा निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ईआरओ)-सह-अनुमंडल पदाधिकारी कुमार रजत भी उपस्थित थे.

Governor संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य राज्य के प्रत्येक पात्र भारतीय नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करना है. उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि जब बूथ स्तर पदाधिकारी उनके घर गणना प्रपत्र लेकर आएं, तो वे उसे बिना विलंब सही जानकारी के साथ भरकर हस्ताक्षर सहित बीएलओ को सौंप दें. इससे मतदाता सूची को अधिक सटीक और अद्यतन बनाने में मदद मिलेगी.

उन्होंने कहा कि मतदाता सूची लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला है और इसमें सभी पात्र नागरिकों का नाम शामिल होना अत्यंत आवश्यक है. इसलिए प्रत्येक मतदाता की जिम्मेदारी है कि वह इस अभियान में सहयोग करे और समय पर आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराए.

Governor ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान से जुड़े सभी अधिकारियों, बूथ स्तर पदाधिकारियों और कर्मियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके समर्पित प्रयासों से यह अभियान सफल होगा और राज्य के किसी भी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से वंचित नहीं रहेगा. विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत राज्यभर में बीएलओ घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरित कर रहे हैं और मतदाताओं से अद्यतन जानकारी प्राप्त कर रहे हैं, ताकि अंतिम मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाया जा सके.

एसएनसी/एसके

Leave a Comment