
Mumbai , 8 जनवरी . Bollywood एक्टर वरुण धवन इन दिनों अपनी फिल्म ‘बॉर्डर-2’ को लेकर छाए हुए हैं. फिल्म में वे मेजर होशियार सिंह दहिया का रोल प्ले कर रहे हैं.
फिल्म का टीजर और पहला गाना ‘घर कब आओगे’ के रिलीज के बाद से लगातार social media पर उनकी एक्टिंग पर सवाल उठाए जा रहे हैं. यूजर्स का कहना है कि Actor ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ और ‘जुडवां-2’ के किरदार से बाहर ही नहीं निकल पा रहे हैं. social media पर बढ़ती आलोचना के बीच फिल्म की प्रोड्यूसर निधि दत्ता ने ट्रोल करने वालों को करारा जवाब दिया है और उन्हें देशद्रोही करार दिया है.
फिल्म की प्रोड्यूसर निधि दत्ता ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए लिखा, “उन सभी राष्ट्रविरोधी लोगों को बधाई, जो इस देश के प्रतिनिधि का किरदार निभाने वाले Actor को गिराने के लिए पैसे दे सकते हैं. यह आपकी फिल्म है, भारत! आशा है दर्शक इन लोगों को ढूंढ निकालेंगे और उन्हें शर्मिंदा करेंगे.”
दरअसल, दावा किया जा रहा है कि social media के इंफ्लुएंसर को फिल्म और खासकर वरुण धवन का निगेटिव पीआर करने के लिए पैसे ऑफर किए जा रहे हैं. कुछ इंफ्लुएंसर ने ऑफर हो रही डील और पैसों की रकम का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है, जिसके बाद से साफ है कि कोई है जो फिल्म को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहा है. इसी बात पर गुस्सा जाहिर करते हुए फिल्म की प्रोड्यूसर ने नाराजगी जताई है.
इससे पहले एक यूजर ने भी वरुण धवन से सवाल किया था कि लगातार आपकी एक्टिंग पर सवाल उठाए जा रहे हैं. इस पर Actor ने बहुत सटीक और धैर्य के साथ जवाब दिया था. उन्होंने लिखा था, ”इसी सवाल ने गाना हिट करा दिया, सब एंजॉय कर रहे हैं, रब दी मेहर.”
माना जा रहा है कि फिल्म पर निगेटिव इंपैक्ट न पड़े, इसलिए फिल्म के प्रमोशन से दिलजीत दोसांझ को दूर रखा गया है, क्योंकि वे Pakistanी Actress हानिया आमिर की वजह से लोगों के निशाने पर आ चुके हैं.
फिल्म 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म का ट्रेलर अभी रिलीज होना बाकी है. फिल्म में वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ के अलावा, सनी देओल, अहान शेट्टी, मोना सिंह, सोनम बाजवा, मेधा राणा और आन्या सिंह दिखने वाली हैं.
–
पीएस/एबीएम