पीएम मोदी ने ‘कलारी’ का किया जिक्र तो उधमपुर लोग बोले- हमारे लिए गर्व की बात

उधमपुर, 26 अप्रैल . Prime Minister Narendra Modi ने Sunday को ‘मन की बात’ कार्यक्रम में जम्मू-कश्मीर के ‘कलारी’ और Gujarat के ‘टोपली नु पनीर’ का विशेष जिक्र किया. इसे लेकर लोगों ने समाचार एजेंसी से बातचीत की.

इसे लेकर आशा शर्मा ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम में Prime Minister Narendra Modi ने कलारी का जिक्र किया. इसको जीओ टैग पहले ही मिल चुका है. मौजूदा वक्त में कई बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिला. ये डोगरा का फेवरेट प्रोडक्ट है. दूध से कलारी बनाई जाती है. उन्होंने कहा कि मैं पीएम मोदी का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं, जिन्होंने इसको (कलारी) बड़ी उपलब्धि तक पहुंचाया.

उधमपुर के रहने वाले गगन शर्मा ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में कलारी की बात की. कलारी हमारी लोकल ट्रेडिशन डिश है. पिछले बार चुनाव प्रचार के दौरान पीएम मोदी जब यहां आए थे, तब उन्होंने कलारी का जिक्र किया था. पीएम ने कहा था कि जब मैं उधमपुर आऊंगा तो कलारी खाऊंगा. इसको जीओ टैगिंग मिल चुकी है. कलारी से हमारा बिजनेस बढ़ा है और उधमपुर की लोकप्रियता बढ़ी है. कलारी के नाम से हमको जाना जा रहा है. पीएम मोदी को धन्यवाद करना चाहूंगा, जिन्होंने हमको सौगात दी है.

उधमपुर की रहने वाली नीतू शर्मा ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में कलारी का जिक्र किया. यह हमारे लिए गर्व की बात है. इससे कलारी देशभर में फेमस हो गई है. कलारी को पहले ही जीओ टैग मिल चुका है. कलारी के व्यवसाय में बेरोजगार लोग भी जुड़ रहे हैं, जिससे उनको रोजगार मिल रहा है.

एसडी/डीकेपी

Leave a Comment