
New Delhi, 26 अप्रैल . दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता ने Sunday को महिला सशक्तिकरण को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई. उन्होंने कहा कि दिल्ली Government का मिशन नारी सशक्तिकरण योजनाओं से आगे बढ़कर सम्मान, सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता से जुड़ा संकल्प है. मातृशक्ति सशक्त होगी तो दिल्ली सशक्त होगी.
सीएम रेखा गुप्ता ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्ली Government की तरफ से महिला सशक्तिकरण की दिशा में उठाए गए कदमों की जानकारी दी.
उन्होंने कहा कि 7,406 करोड़ रुपए का बजट महिलाओं और बच्चों के कल्याण के लिए आवंटित है. होली और दीपावली पर निःशुल्क गैस सिलेंडर योजना गृहिणियों के लिए राहत का माध्यम है. लखपति बिटिया योजना बेटियों के भविष्य को सुरक्षित और सशक्त बनाएगी.
Chief Minister ने कहा कि मेरी पूंजी मेरा अधिकार से 70 हजार+ बेटियों को 190 करोड़ रुपए से अधिक लंबित राशि का भुगतान हुआ है. अब तक 5 लाख+ महिलाएं सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड से जुड़ चुकी हैं. 1.3 लाख बेटियों को निःशुल्क साइकिल मिल चुकी है.
उन्होंने कहा कि cctv , रानी हाट, ग्रीन ई-ऑटो और सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीनों जैसी पहलें महिलाओं की सुरक्षा, सुविधा और गरिमा को मजबूत कर रही हैं. और… यह तो अभी शुरुआत है. नारी शक्ति के सम्मान और समृद्धि के लिए दिल्ली में अभी कई बड़े कदम आने बाकी हैं.
इससे पहले सीएम रेखा गुप्ता ने मां वैष्णो देवी के दर्शन किए. पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि मां की आराधना करते हुए मैंने प्रार्थना की कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में देश तरक्की करे, आगे बढ़े. उन्होंने कहा कि देश खुशहाल रहे, समृद्ध रहे, मां से मैंने यही प्रार्थना की.
social media प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने लिखा कि जम्मू एयरपोर्ट और कटरा में भारतीय जनता पार्टी परिवार, विशेषकर महिला मोर्चा की बहनों ने जो आत्मीय स्वागत किया, उससे मन भावविभोर हो गया. आप सभी के स्नेह, अपनत्व और आशीर्वाद के लिए हृदय से आभार व्यक्त करती हूं.
उन्होंने लिखा कि मां वैष्णो देवी का पावन धाम अनंत आस्था, शक्ति और भक्ति का केंद्र है. आज मां के दरबार में दिव्य दर्शन का सौभाग्य प्राप्त होगा. त्रिकुटा पर्वत पर विराजमान मां जगदंबा अपने भक्तों पर सदा कृपा बरसाती हैं. मां से प्रार्थना है कि आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और आनंद बना रहे. जय माता दी.
–
एमएस/