जब जीवन उलझा हो, तो शब्द ही जमीन देते हैं : लिसा रे

Mumbai , 13 मार्च . कनाडाई-भारतीय Actress लिसा रे अक्सर social media के जरिए कई मुद्दों पर अपनी राय रखती रहती हैं. Friday को उन्होंने एक खास नोट के जरिए बताया कि अभी वे अपनी आगामी कविताओं की एक किताब पर काम कर रही हैं.

Actress ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नोट शेयर किया. इस नोट में उन्होंने बताया कि social media पर उन्होंने एक ऐसी शांत जगह बनाई थी, जहां वे अपनी कविताएं शेयर कर सकें. Actress ने लिखा, “मेरे लिए शब्द हमेशा से सहारा रहे हैं, जब जीवन उलझा हुआ लगता है, तो केवल भाषा ही मुझे स्थिर जमीन देती है. मैं अब धीरे-धीरे, निजी तौर पर कविताओं की एक किताब पर काम कर रही हूं और अब लगता है कि इस हिस्से को सभी के सामने लाने का समय आ गया है.”

Actress ने आगे लिखा कि अंधेरे में लोग गीत गाते हैं, कला बनाते हैं और भाषा की मदद से उस भार को संभालते हैं, जो अकेले उठाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है. उन्होंने लिखा, “मेरे दूसरे घर Dubai में हाल की घटनाओं को देखना बहुत कठिन रहा. यूएई के नागरिक अपेक्षाकृत सुरक्षित हैं और वहां की नेतृत्व व्यवस्था अच्छी है, लेकिन अनिश्चितता, दोस्तों के संदेश और सबके सांस रोककर इंतजार करना बहुत भारी पड़ रहा है.”

बता दें कि अपनी पोस्ट में लिसा ने एक कविता भी शेयर की, जो सुबह-सुबह उनके मन में आई. वहीं, Actress ने बिना किसी बदलाव के इसे अपने social media अकाउंट पर शेयर किया. Actress ने बताया कि ये कविता खासतौर पर उन लोगों के लिए है, जो अस्थिर परिस्थितियों में जी रहे हैं.

Actress ने लिखा, “मेरे पति का पालन-पोषण लेबनान में हुआ, जहां ऊपर से मिसाइलें गिरती रहती थीं. यह कविता उनके साहस, परिवार की दृढ़ता और दुनियाभर के उन परिवारों के लिए है, जिनकी सामान्य जिंदगी में सायरन की आवाज हमेशा शामिल रही है.

लिसा ने कविता की एक खास पंक्ति सभी के साथ शेयर की. उन्होंने लिखा, “जब आप पंखुड़ियों की ओर हाथ बढ़ाते हैं और सिर गायब होता है.”

Actress ने बताया कि ये पंक्ति उनकी बहन के आने वाले उपन्यास ‘द फर्स्ट हाउस’ से प्रेरित है. Actress ने लिखा, “कला एक-दूसरे से जुड़ती है और हम दूसरे के शब्दों से साहस लेते हैं.

अंत में उन्होंने संदेश देते हुए लिखा, “अगर समय अनिश्चितताओं से भरा है, तो इसका जवाब सृजन से दें, सहानुभूति से दें, और आवाज उठाकर दें.

लिसा रे ने बताया कि उनकी कविता की किताब जल्द ही रिलीज होने वाली है. उन्होंने लोगों से इसे प्री-ऑर्डर करने की अपील की और कहा कि वे मानती हैं यह साल की सबसे चर्चित किताबों में से एक होगी.

एनएस/एएस

Leave a Comment