पीएम मोदी ने राष्ट्रपति मैक्रों के साथ बातचीत को बताया शानदार, बोले- भारत-फ्रांस साझेदारी नई ऊंचाइयों को छूती रहेगी

नीस, 14 जून . Prime Minister Narendra Modi ने Sunday को फ्रांस के President इमैनुएल मैक्रों के साथ बातचीत की, जिसमें कई अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया गया.

पीएम मोदी ने President मैक्रों के साथ इस बातचीत को ‘बेहद प्रोडक्टिव’ बताया.

पीएम मोदी ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “मेरे मित्र President मैक्रों के साथ आज की मीटिंग बहुत फायदेमंद रही. हमारे दोनों देशों के बीच लंबे समय से चली आ रही दोस्ती को देखते हुए हमने अपने संबंधों को एक विशिष्ट व्यापक रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक ले जाने का फैसला किया है. हमारी बातचीत रक्षा, तकनीक, अंतरिक्ष, सुरक्षा, काउंटर-टेररिज्म, इनोवेशन जैसे खास क्षेत्रों में हमारे सहयोग को और गहरा करने के तरीकों पर फोकस रही.”

उन्होंने एक अन्य ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “India और फ्रांस अपने आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के लिए मिलकर काम करते रहेंगे. इस मामले में भारत-ईयू मुक्त व्यापार समझौते से बहुत ज्यादा बढ़ावा मिलेगा. हम जरूरी मिनरल्स और तकनीक में सप्लाई चेन को मजबूत करने के लिए आर्थिक सुरक्षा पर एक डायलॉग भी शुरू कर रहे हैं. स्वास्थ्य और शिक्षा दूसरे क्षेत्र हैं, जिनमें हम मिलकर काम करेंगे.”

वहीं, मैक्रों ने पीएम मोदी के साथ एक सेल्फी साझा कर ‘नाइस’ लिखा था. पीएम मोदी ने इसे रिशेयर कर लिखा, “नीस में आपसे मिलकर खुशी हुई. यात्रा का पहला चरण बेहद सफल और सार्थक रहा. भारत-फ्रांस साझेदारी नई ऊंचाइयों को छूती रहेगी. एवियन और पेरिस में मिलते हैं.”

नीस में दोनों नेताओं के बीच हुई मीटिंग के बाद जारी एक संयुक्त बयान में कहा गया, “दोनों नेताओं ने भारत-ईयू मुक्त व्यापार समझौता को जल्द लागू करने की मांग की, जो आपसी व्यापार और निवेश को बढ़ाने का एक खास मौका देता है. नेताओं ने एसएमई, एविएशन और रेलवे के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर भी चर्चा की. उन्होंने Kanpur में एरोनॉटिक्स में स्किलिंग के लिए उत्कृष्टता केंद्र (सेंटर ऑफ एक्सीलेंस) बनाने के समझौते का स्वागत किया. आर्थिक सुरक्षा पर डायलॉग शुरू करने का स्वागत करते हुए दोनों नेता सप्लाई चेन की मजबूती, खासकर जरूरी मिनरल्स को मजबूत करने पर सहमत हुए.”

बयान में आगे कहा गया कि दोनों नेताओं ने अंतरिक्ष में निजी क्षेत्र के साथ सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर भी चर्चा की और कहा कि India का ‘शांति एक्ट’ दोनों देशों के बीच छोटे और एडवांस्ड मॉड्यूलर रिएक्टरों सहित सहयोग के नए मौके बनाता है.

India और फ्रांस के संबंधों में इनोवेशन और तकनीक की अहम भूमिका को पहचानते हुए दोनों पक्षों ने साझेदारी को लंबे समय की दिशा देने के लिए ‘इनोवेशन रोडमैप 2030’ अपनाया. इसके अलावा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) में सहयोग बढ़ाने के लिए संयुक्त भारत-फ्रांस एआई वर्किंग ग्रुप बनाने पर सहमती बनी.

नीस में India इनोवेट्स के संयुक्त उद्घाटन और पेरिस में होने वाले ‘विवाटेक’ में Prime Minister की आगामी भागीदारी ने डीप-टेक, सेमीकंडक्टर, एग्री-टेक, मेड-टेक, नवीकरणीय ऊर्जा, रक्षा और अंतरिक्ष जैसे क्षेत्रों में India और फ्रांस के बीच साझेदारी को और अधिक सशक्त बनाया है.

केके/डीकेपी

Leave a Comment