
Mumbai , 27 मार्च . अक्षक्य कुमार और एकता कपूर साथ में जल्द ही हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ लेकर आ रहे हैं. फिल्म में अक्षय कुमार के साथ परेश रावल, तब्बू, वामिका गब्बी, राजपाल यादव, और मिथिला पालकर जैसे कलाकार अहम रोल में नजर आएंगे.
अक्षय के क्विज रियलिटी शो ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ के आगामी एपिसोड में फिल्म की टीम शिरकत करेगी. इसमें प्रोड्यूसर एकता कपूर, वामिका गब्बी और राजपाल यादव नजर आएंगे. शो के दौरान एकता ने अपने एक शौक का खुलासा किया.
इस दौरान एकता ने बताया कि उन्हें कम मीठा खाने के लिए कहा गया है और अक्षय सर को अच्छा लगता है जब मैं कम मीठा खाती हूं.
इसके बाद शो में अक्षय ने एकता से पूछा, “आपको इतना मीठा क्यों पसंद है?” एकता ने हंसते हुए जवाब दिया, “अरे, मैं पंजाबी हूं. अक्षय और मेरे पिता में एक चीज कॉमन है और वो है डिसिप्लिन, जो कि मेरे अंदर नहीं है.”
अक्षय कुमार ने मजाकिया अंदाज में ट्विस्ट जोड़ा और एकता के लिए बोले, “ये तो मिठाई बाँटने वालों के बच्चों को भी खा जाती है.”
पूरी टीम इस बात पर खूब हंसी. एकता कपूर ने अपने खास स्टाइल में जवाब देकर माहौल को और मजेदार बना दिया.
हॉरर-कॉमेडी ड्रामा फिल्म को प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया है. उन्होंने इस फिल्म के जरिए अक्षय और प्रियदर्शन 16 साल बाद साथ काम कर रहे हैं. वहीं, यह प्रियदर्शन की दूसरी हिंदी हॉरर कॉमेडी फिल्म है, इससे पहले उन्होंने ‘भूल भुलैया’ में काम किया था. फिल्म में उन्होंने अक्षय कुमार, परेश रावल, राजपाल यादव, असरानी और मनोज जोशी के साथ काम किया था.
कॉमेडी-हॉरर फिल्म को अक्षय कुमार, शोभा कपूर और एकता आर कपूर ने प्रोड्यूस किया है. ‘भूत-बंगला’ 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म से फैंस को काफी उम्मीदें हैं क्योंकि इससे पहले अक्षय की फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ बॉक्स ऑफिस पर औसत रही थी. बिना सुपरहिट फिल्म दिए Actor को एक लंबा समय गुजर चुका है और ऐसे में ‘भूत-बंगला’ कुछ बड़ा कर सकती है.
–
एनएस/पीएम